{"_id":"66351e6220c686494e035323","slug":"thieves-entered-the-house-using-ladder-stole-cash-worth-rs-77-thousand-auraiya-news-c-211-1-aur1005-111832-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सीढ़ी लगाकर घर में घुसे चोर, 77 हजार की नकदी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सीढ़ी लगाकर घर में घुसे चोर, 77 हजार की नकदी चुराई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एरवाकटरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस के पास स्थित गांव तुर्कपुर यासीन में सीढ़ी लगाकर घर में घुसे चोरों ने चोरी कर ली। चोरों ने 77 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल आदि सामान चोरी कर लिया।
गांव तुर्कपुर यासीन में किशनी रोड पर सुखदेव शर्मा की गाड़ियों के टायर पंक्चर बनाने की दुकान है। बताया कि रोज की तरह गुरुवार की रात वह घर में सो गए थे। शुक्रवार की सुबह जब वह लोग जागे तो घर के कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। बेटी के पास रखा मोबाइल भी गायब था। घटना की जानकारी पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
पीड़ित सुखदेव ने बताया कि घर के पीछे चोरों ने सीढ़ी लगाकर आए और कमरे में रखे 77 हजार रुपये नकद, मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोर सीढ़ी को मौके पर ही छोड़ गए है। पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी देखे। थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।