फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves entered the house by opening the roof trap and committed the crime

Auraiya News: छत का जाल खोलकर घर में दाखिल हुए चोरों ने की वारदात

Mon, 18 Sep 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house by opening the roof trap and committed the crime
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक ताला बंद मकान को चोरों ने शनिवार रात निशाने पर लिया। पीछे से छत पर चढ़े चोरों ने आंगन का जाल खोला। अंदर कमरे में पहुंचकर अलमारी का लाॅक तोड़ा। नकदी व जेवर समेटते हुए आरोपी निकल गए। पैतृक गांव गया परिवार रविवार सुबह घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई।

स्टेशन रोड निवासी संतोष कुमार पुत्र नाथूराम ने बताया कि शनिवार को वह मकान में ताला लगाकर अपने परिवार के सदस्यों को लेकर पैतृक गांव खगा गया था। रविवार सुबह वापस लौटा तो घर में सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। अलमारी खुली मिली, लाॅक भी टूटा था। छत का जाल खुला होने से पीड़ित ने अंदाजा लगाते हुए कहा कि चोर रात में छत के सहारे अंदर दाखिल हुए होंगे। इसके बाद अलमारी में रखे साढ़े 11 हजार नकद व डेढ़ लाख का जेवर पार कर ले गए।
विज्ञापन

अछल्दा थानाध्यक्ष मुकेश बाबू ने बताया कि सूचना पर सिपाहियों को भेजा गया था। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed