{"_id":"6b072ae71ac759fe6b081675","slug":"they-are-carrying-auraiya-news-c-211-1-aur1012-155504-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बच्चे हैं, सामान नहीं, फिर भी नियमों को रौंद रहे स्कूली वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बच्चे हैं, सामान नहीं, फिर भी नियमों को रौंद रहे स्कूली वाहन
विज्ञापन
पड़ताल
फोटो-20-ई-रिक्शा में बैठकर जाते बच्चे।संवाद
फोटो-21-वैन में भरे बच्चे।संवाद
फोटो-22-ऑटो में बैठकर जाते बच्चे।संवाद
कन्नौज हादसे के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार, न पीला रंग और न ही स्कूली वाहन की पहचान
स्कूली वाहनों के नाम पर सड़कों पर दौड़ रहे अनफिट वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया/बिधूना। कन्नौज में सड़क हादसे में चार बच्चों की मौत सीधे तौर पर व्यवस्था को कठघरे में खड़ा करती है। हादसा होने पर कुछ दिन ताबड़तोड़ कार्रवाई फिर ढाक के तीन पात जैसा हाल हो जाता है। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन घर से स्कूल और स्कूल से घर तक पहुंचाने की व्यवस्था में ही उनकी सुरक्षा दांव पर है। जिम्मेदारों की संवेदना की बात करें तो उन्हें यह भी समझ में नहीं आता कि वाहनों में बैठे बच्चे किसी के घर का चिराग हैं, सामान नहीं।
कस्बे के निजी विद्यालयों में बच्चों को लाने और ले जाने के लिए ई-रिक्शा, ऑटो और ओमनी कारों का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। इनमें कई वाहन न तो स्कूली परिवहन के मानकों के अनुरूप दिखाई देते हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। कहीं क्षमता से अधिक बच्चे बैठाए जा रहे हैं तो कहीं वाहन पर स्कूली होने की पहचान तक नहीं है। यह स्थिति तब यह है कि यातायात माह में जागरूकता अभियान चलने के बावजूद जिम्मेदारों की निगरानी धरातल पर नजर नहीं आ रही है।
बुधवार को पड़ताल में स्कूली बच्चों को पहुंचाने वाले वाहनों में कई खामियां सामने आईं। ई-रिक्शा और ऑटो में बच्चों को बैठाने की क्षमता और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हुए। कई ओमनी कारों पर स्कूली वाहन होने का स्पष्ट संकेत नहीं मिला। न निर्धारित पहचान दिखाई दी और न ही बच्चों की सुरक्षित आवाजाही के लिए जरूरी व्यवस्थाएं नजर आईं। छोटे वाहनों से बच्चों का परिवहन केवल छोटे निजी स्कूलों तक सीमित नहीं है, बल्कि बड़े अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के विद्यालयों के साथ सीबीएसई स्कूलों में भी ऐसे वाहन इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
चार मौतों के बाद भी नहीं बदली तस्वीर
पड़ोसी जनपद कन्नौज में मंगलवार को बच्चों को भ्रमण पर ले जा रही स्कूली बस की ट्रक से टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इसके बावजूद बिधूना में छोटे वाहनों से बच्चों को ले जाने का सिलसिला जारी है। सुबह स्कूल खुलने और दोपहर छुट्टी के समय सड़कों पर ऐसे वाहन आसानी से देखे जा सकते हैं।
फीस वसूलने वाले स्कूलों की जवाबदेही कौन तय करेगा
अभिभावकों से परिवहन शुल्क लेने वाले विद्यालयों की जिम्मेदारी केवल बच्चों को वाहन में बैठाने तक सीमित नहीं हो सकती। उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बच्चों का परिवहन सुरक्षित और निर्धारित मानकों के अनुसार हो। वहीं परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की जिम्मेदारी है कि वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, चालक के दस्तावेज और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच करें।
अभिभावकों की चिंता, कार्रवाई का इंतजार
स्थानीय आनंद सिंह, शिवम कुमार, सतीश चंद्र का कहना है कि बैठकों और जागरूकता अभियानों से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी। इसके लिए नियम तोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई जरूरी है। लोगों ने सभी स्कूलों के वाहनों की जांच कराने और मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है।
नहीं उठाया फोन
एआरटीओ एनसी शर्मा और सीओ यातायात मनोज गंगवार से उनका पक्ष लेने के लिए कई बार कॉल की गई लेकिन रिसीव नहीं हुई।
वर्जन
कर्मचारी कम होने से दिक्कत आ रही है। यातायात माह के बाद जल्द ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। नियत तोड़ने वाले वाहनों कार्रवाई की जाएगी।-अख्तर हुसैन, यातायात प्रभारी