फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There was silence at the wheat purchasing centers and locks were found hanging at some places.

Auraiya News: गेहूं क्रय केंद्रों पर सन्नाटा कहीं लटका मिला ताला

Sun, 03 May 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 03 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
There was silence at the wheat purchasing centers and locks were found hanging at some places.
बिधूना। उपमंडी समिति में खाद्य विभाग के बने दो गेहूं खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। कहीं ताला लटका मिला। असल में मंडी में गेहूं के दाम बढ़कर करीब 2500 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचने के बाद सरकारी क्रय केंद्रों पर जाने से किसान कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


बिधूना की उप मंडी समिति में खाद्य विभाग द्वारा संचालित दो क्रय केंद्रों पर अब तक लगभग 2000 क्विंटल गेहूं ही खरीदा जा सका है। शनिवार को पड़ताल के दौरान गेहूं खरीद का कार्य लगभग ठप सा नजर आया। केंद्र प्रभारियों के अनुसार मंडी में मिल रहे बेहतर दाम और भुगतान की त्वरित व्यवस्था के कारण किसान सरकारी केंद्रों के बजाय मंडियों में उपज बेचने को प्राथमिकता दे रहे हैं। खाद्य विभाग के प्रथम केंद्र पर अब तक लगभग एक हजार 1047.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन


केंद्र प्रभारी रामनारायण ने बताया कि सरकारी समर्थन मूल्य 2585 प्रति क्विंटल है, लेकिन मंडी और सरकारी रेट में मामूली अंतर होने के चलते किसान मंडी का रुख कर रहे हैं। किसानों को बराबर सरकारी केंद्र पर गेहूं बेचने को जागरूक किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे केंद्र के प्रभारी बलिराज ने बताया कि अब तक 19 किसानों से 919 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है, जो भी किसान गेहूं लेकर आ रहा है, उसकी खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसान पंजीकरण कराकर सीधे केंद्रों पर गेहूं बेच सकते हैं और शासन की ओर से प्रक्रिया को सरल किया गया है।

वहीं, सराय प्रथम स्थित पीसीएफ के बी-पैक्स केंद्र पर शनिवार को केंद्र प्रभारी लोकपति त्रिपाठी के अवकाश पर होने के कारण ताला लटका मिला। फोन पर संपर्क करने पर प्रभारी ने बताया कि अवकाश के चलते केंद्र बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed