फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There was a plan to commit murder after collecting ransom

Auraiya News: फिरौती वसूलने के बाद थी हत्या करने की प्लानिंग

Tue, 26 Mar 2024 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
There was a plan to commit murder after collecting ransom
औरैया। सुब्हान की सूटकेस में मिले शव के मामले में पुलिस ने कार से नमक का पैकेट भी बरामद किया है। सूत्रों के मुताबिक हत्यारोपियाें की साजिश के तहत सुब्हान के पिता शकील से फिरौती लेने के बाद उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने वाले थे, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ने के चलते उनके मंसूबे फेल हो गए। सूत्रों के अनुसार हत्यारोपियों ने कार से ले जाने के दौरान बीच रास्ते में दूसरे साथियों को सौंपने से पहले ही कुछ खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गया। उसके बाद हत्यारोपियों ने सुब्हान के हाथ-पैर बांधकर सूटकेस में बंद कर दिया। उसके बाद उस सूटकेस को दूसरे साथियों के सुपुर्द कर दिया। इसमें लगातार शनिवार शाम से रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक सुब्हान सूटकेस में बंद पड़ा रहा, जिससे दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन

पल-पल की गतिविधियों की हत्यारोपियों को जानकारी देने वाले हत्थे चढ़े



पुलिस की ओर से सूचना के बाद एक घंटे में संदिग्धों के नंबरों की तलाश कर सर्विलांस पर लगाए जाने की कार्रवाई की गई। इस बीच पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज की तलाश की गई। इसमें पुलिस ने क्रिकेट मैदान के पास स्कूल वाली गली में स्व. राजकुमार के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में रियाज उर्फ मुन्ना व सोभम, सुब्हान को साथ में ले जाते देखा। इसके बाद पुलिस उसकी सक्रियता से तलाश में जुट गई थी। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान पुलिस की हर गतिविधियों की हत्यारोपियों को पल-पल की जानकारी मुहैया कराई जा रही थी। जिसमें सर्विलांस के माध्यम से पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि एसपी चारू निगम ने इससे इन्कार किया है।
विज्ञापन


-------------



एसपी से मिलकर हत्यारोपियों को कड़ी सजा दिलाने की करेंगे मांग

घटना को लेकर मृतक के परिजन बुधवार को एसपी चारू निगम से मिलने की बात कह रहे हैं। पिता शकील अहमद व ताऊ खलील अहमद का कहना है कि वह एसपी से मिलकर हत्यारोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने यहां तक की फांसी दिलाने की मांग करेंगे। इससे भविष्य में कोई भी किसी दूसरे बच्चे के साथ इस तरह की कोई घटना न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




------------------

32 इंची सूटकेस में हाथ-पैर बांधकर किया था



पूरे घटना में मौत का शिकार हुए सुब्हान को हत्याराेपियों ने 32 इंच के सूटकेस में बंद कर दिया था। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि लगभग 32 इंच का सूटकेस था। इसमें सुब्हान हाथ-पैर बांधकर बंद करके रखा गया था। हालांकि उन्होंने कहा कि इसकी सही जानकारी दिल्ली की फोरेंसिक टीम के पास है। एसपी चारू निगम के अनुसार सूटकेस में बंद होने के कारण प्रथम दृष्टया मासूम की दम घुटने से मौत हो गई। बताया कि दिल्ली में मृतक सुब्हान के हुए पोस्टमार्टम का पोस्टमार्टम हुआ है। तीन दिन बाद रिपोर्ट आने पर ही हकीकत का पता चल सकेगा।
कुछ इस तरह से हुआ घटनाक्रम----



शनिवार दोपहर दो बजे: सुब्हान घर से क्रिकेट खेलने निकला।

दोपहर 2:20 बजे: सीसीटीवी फुटेज में रियाज उर्फ मुन्ना सुब्हान को अपने साथी शोभम यादव के साथ लेकर जाता दिखा



शाम आठ बजे: शाम सुब्हान के लापता होने की जानकारी पर खोजबीन शुरू हुई

रात 10 बजे: परिजनों के साथ पहुंचे पिता ने पुलिस को बच्चे के लापता होने की सूचना दी।



रात 10:10 बजे: पुलिस सक्रिय हुई और दोस्तों के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कराई गई

रात 12: 30 बजे: उमरैन चौकी इंचार्ज परिजनों के साथ नोएडा लोकेशन के आधार पर रवाना हुए।



रविवार सुबह 10 बजे: थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी बिधूना भी नोएडा रवाना हुए।

रविवार शाम 5:30 बजे: दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस तथा यूपी एसटीएफ की मदद से दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में कार से शव बरामद हुआ।



सोमवार शाम चार बजे: पोस्टमार्टम के बाद शव दिल्ली से औरैया के लिए रवाना हुआ

सोमवार रात 12 बजे: रात शव का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed