फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   There was a lot of colour and Bundeli Phaag singing created a stir

Hamirpur News: खूब बरसा रंग, बुंदेली फाग गायन से मचा धमाल

Fri, 06 Mar 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of colour and Bundeli Phaag singing created a stir
फाग गायन में जनप्रतिनिधियों सहित आला अफसरों ने भी खेली होली
विज्ञापन





फोटो 05 एचएएमपी 15- शहर स्थिति पुलिस लाइन में होली खेलते डीएम व अपर एसपी एवं अन्य। संवाद



फोटो 05 एचएएमपी 16- होली खेलतीं महिलाएं। संवाद





संवाद न्यूज एजेंसी



हमीरपुर। होली पर्व पर शहर से लेकर गांव तक खूब रंग बरसा। हुरियारों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाकर धमाल मचाया। जिलाधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों और आला अफसरों ने भी होली खेली।
पुलिस लाइन में अग्निशमन की गाड़ियों से रंग की फुहार छोड़ी गई और पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने अपने आवास पर पत्रकारों और कर्मचारियों के साथ होली मनाई। शहर के यज्ञशाला मोहल्ले में महिलाओं ने उत्साह से होली खेली। सुमेरपुर के कुंडौरा व दरियापुर गांव की महिलाओं ने फाग गायन किया। पौथिया में सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने पर्व मनाया।
विज्ञापन

बड़ा गांव में ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव ने होली खेली। बिदोखर में भी रंगों का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे के घरों में जाकर होली की बधाई दीं। सरीला के शल्लेश्वर मंदिर और बड़ी माता मंदिर में बुंदेली फाग गायन हुआ। पौथिया गांव में प्रधान वंदना सचान के घर युवा थिरकते दिखे। पौथिया, कीरतपुर, सहजना, छीटनपुर, बरदहा, सहुरापुर, शिकरी, कलौलीतीर, उजनेड़ी, ललपुरा, कुमहऊपुर, स्वासा, मोराकांदर, परसनी, टीकापुर सहित कई गांवों में फाग गायन देर शाम तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, ग्राम प्रधान आशीष सचान, प्रधान कलौलीजार अरविंद यादव, प्रधान सीता निषाद और प्रधान शिवेंद्र सिंह चौहान के यहां होली उत्सव फाग का आयोजन हुआ। दयाराम गुप्ता, राजू सचान, रेवतीराम, बीरेंद्र सिंह सचान, विजय बहादुर प्रजापति, आनंद अशोक सचान आदि ने हुरियारों को सम्मानित किया।

मौदहा क्षेत्र में हर्षोल्लास से होली
मौदहा क्षेत्र के इचौली, टिकरी, गुसियारी, खंडेह के प्राचीन रामजानकी मंदिर व सिसोलर आदि गांवों में बुधवार को होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। गांवों में फाग गायन की धूम रही, जहां हुरियार ढोलक-मजीरे की थाप पर थिरकते नजर आए। इचौली में पूर्व विधायक युवराज सिंह, खंडेह में लालू दुबे व गुसियारी में प्रधान असरार अहमद खान ने ग्रामीणों के साथ घर-घर जाकर होली खेली। ढोल और डीजे की धुन पर युवाओं ने नृत्य किया, जबकि महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए। छोटे बच्चों ने पिचकारी से रंग डालकर लोगों को खुश किया और पर्व शांति व सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed