फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There was a gathering on the completion of the Qur'an in Taraweeh

तरावीह में क़ुरआन मुकम्मल होने पर हुई महफिल

Wed, 13 Apr 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
There was a gathering on the completion of the Qur'an in Taraweeh
फोटो-13एयूआरपी-21- तरावीह पर कुरान मुकम्मल होने पर दुआ पढ़ते लोग। संवाद - फोटो : AURAIYA
फफूंद। कस्बा के मोहल्ला तरीन स्थित मदीना मस्जिद में 11वें रमजान पर तरावीह में कुरान मुकम्मल हुआ। इस मौके पर मस्जिद में एक महफिल का आयोजन हुआ। इसमें नात पाक व सलाम पढ़ कर हाफिज ने रमजान और कुरान की बरकत, तरावीह व रोजे में अल्लाह व उसके रसूल के हुक्म पर बयान दिया और दुआ की।
विज्ञापन

11वें रमजान को तरावीह में कुरान मुकम्मल होने पर हुई महफिल में तकरीर करते हुए हाफिज अदील ने फरमाया कि वह लोग खुशनसीब हैं जिनको तरावीह में अल्लाह का कलाम सुनने के लिए मिला। यह सदका हमारे नबी का है जिसकी वजह से अल्लाह का कलाम हमको नसीब होता है। अल्लाह ने फरमाया है कि हमने ही इसको नाजिल किया है हम ही इसकी हिफाजत करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तरावीह अभी खत्म नहीं हुई है। तरावीह में कलाम पाक सुनना अलग सुन्नत है और पूरे माह तरावीह सुनना अलग सुन्नत है। उन्होंने कहा कि हर मुसलमान को रोजा रखना चाहिए और अल्लाह की इबादत करनी चाहिए। इस मौके पर हाजी यूनुस, मुहम्मद तैयब, मुहम्मद मुजीब, मुहीत, मुर्शिद, कामिल, बच्चू भाई मेव, जेद, रमजान खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed