{"_id":"670c03f9c35cd9ba5d03d290","slug":"there-was-a-fight-in-bhagwats-bhandara-a-complaint-was-filed-for-molestation-auraiya-news-c-12-1-knp1075-861335-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भागवत के भंडारे में हुई मारपीट, छेड़खानी की दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भागवत के भंडारे में हुई मारपीट, छेड़खानी की दी तहरीर
विज्ञापन
अजीतमल। बाबरपुर कस्बा स्थित सब्जी मंडी परिसर में उस समय भगदड़ मच गई जब दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई। मामला तूल पकड़ा तो दोनों पक्षों ने छेड़छाड़ की तहरीर दी। पुलिस ने दोनों ओर से आई तहरीरों के आधार पर मामला पंजीकृत किया है।
बाबरपुर कस्बा में संतोषी माता मंदिर पर साप्ताहिक भागवत कथा के उपरांत शनिवार को भंडारा प्रसाद का आयोजन था। भंडारे छकने के लिए सब्जी मंडी परिसर में व्यवस्था की गई थी। भीड़ अधिक होने के चलते आयोजक व कार्यकर्ता व्यवस्था में जुटे थे। तभी पानी, पूरी आदि परोसने में हुई देरी को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी होने लगी, गालियां व मारपीट होने लगी।
इससे खलबली मच गई। वहीं, एक पक्ष से कस्बा बाबरपुर के एक मोहल्ला निवासी एक बालिका ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शनिवार शाम वह भागवत भंडारे में गई थी। वहीं चार नामजद सहित कुछ अज्ञात लोग उसके साथ छेड़खानी करने लगे। इसका उसने व भाई ने विरोध किया तो उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे दोनों भाई-बहन जान बचाकर अपने घर में घुस गए। पीछे से आए आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर उमंग, उज्जवल, हरिओम तथा शेष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष से एक युवक ने आरोप लगाया है कि पानी को लेकर उसे गालियां दी गईं। भंडारा खाकर घर जा रही उसकी मां को बीच रास्ते रोककर धक्का मारते हुए अश्लीलता की गई। धमकाया भी गया। आरोपी के पिता से शिकायत करने पहुंचे तो परिजनों ने पत्थर और डंडों से प्रहार शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रितिक, मऊआ यादव, स्वीटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की जानकारी मिली थी। दोनों पक्षों ने अलग-अलग तहरीर दी है। दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज कर लिए गए हैं। विवेचना की जाएगी। विवेचना के तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।