{"_id":"6660b0bf305486f3d109ab2f","slug":"there-is-a-ban-on-organizing-summer-camps-in-secondary-schools-till-further-orders-auraiya-news-c-211-1-aur1002-112990-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अग्रिम आदेश तक माध्यमिक स्कूलों में समर कैंप के आयोजन पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अग्रिम आदेश तक माध्यमिक स्कूलों में समर कैंप के आयोजन पर लगी रोक
विज्ञापन
औरैया। गर्मियों की छुट्टियों में छात्रों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित होने वाले समर कैंप पर विभाग के उच्चाधिकारियों ने अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पांच से 11 जून तक समर कैंप आयोजित किए जाने थे। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम को आयोजित कर छात्रों को पर्यावरण की जानकारी देनी थी। इसकी जिम्मेदारी विद्यालयों में गठित की गई कमेटी को सौंपी गईं है। समर कैंप में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित की जानी थी। खासतौर पर इन शिविरों में पर्यावरणीय गतिविधियों का संचालन किया जाना था।
भीषण गर्मी को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग इन समर कैंपों पर रोक लगा दी है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव ने बताया कि विभाग द्वारा समर कैंपों का आयोजन अग्रिम आदेश तक स्थगित किया गया है। इसके संबंध में सभी माध्यमिक कॉलेजों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। बता दें कि जनपद में कुछ इंटर कॉलेजों में समर कैंप की शुरूआत भी करा दी गई थी। लेकिन आदेश आते ही इन कैंपों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
-- -
वर्जन
समर कैंप आयोजित के स्थगित होने का आदेश प्राप्त हो चुका है। सभी स्कूलों को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।
- एसपी यादव, डीआईओएस