{"_id":"68c30c11b4e665d6220ffea1","slug":"there-are-not-even-half-the-number-of-medical-teachers-in-the-medical-college-as-compared-to-the-allotted-posts-auraiya-news-c-211-1-aur1006-131350-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में आवंटित पदों के मुकाबले आधे भी नहीं चिकित्सा शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में आवंटित पदों के मुकाबले आधे भी नहीं चिकित्सा शिक्षक
Thu, 11 Sep 2025 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
औरैया। मेडिकल कॉलेज में नए शिक्षण सत्र के तहत एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के दाखिले हो रहे हैं लेकिन अभी तक स्वीकृत पदों के मुकाबले शिक्षक प्रोफेसर तैनात नहीं हुए हैं। खास बात तो यह है कि इन रिक्त पदों को भरने की कवायद दो साल से चल रही है। फिर भी 51 पद खाली हैं। महज 35 चिकित्सा प्रोफेसर से किसी तरह काम चलाया जा रहा है। इससे शिक्षण कार्य के प्रभावित है।
पिछले शिक्षण सत्र में 100 सीटों के मुकाबले एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने दाखिले पाए थे। अब नए सत्र के साथ दूसरा बैच भी आना शुरू हो गया है। शुरुआती दौर में चिकित्सा शिक्षकों की कमी से मान्यता में भी रोड़ा पड़ा था लेकिन किसी तरह से सीमित स्टाफ में मेडिकल कॉलेज को धरातल दिया गया। नए शिक्षण सत्र में छात्र-छात्राओं की संख्या अब 200 होने जा रही है। यहां पर चिकित्सीय प्रोफेसर के 86 पद स्वीकृत है। इसके मुकाबले अभी तक महज 35 चिकित्सा प्रोफेसर तैनाती हुए जबकि दो सालों से लगातार भर्ती को लेकर विज्ञापनों को जारी किया जा रहा है। फिर भी रिक्त पदों को भरा नहीं जा सका है।
अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में लगातार साक्षात्कार चल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की माने तो मौजूदा समय में 40 लोगों के आवेदन आए हैं। मानकों पर खरा उतरने के बाद वो तैनाती लेते हैं तो काफी कुछ रिक्त पदों को भरा जा सकेगा। मेडिकल कॉलेज के डीन प्रोफेसर मुकेश वीर सिंह ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए लगातार प्रक्रिया चल रही है। चिकित्सा शिक्षकों के 51 रिक्त पदों को भरा जाना शेष है। हाल ही में 40 आवेदन आए हैं। ऐसे में कुछ पद भर जाने की संभावना है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कांट्रेक्ट में भी नहीं मिल रहे चिकित्सा शिक्षक
मेडिकल कॉलेज प्रशासन को कांट्रेक्ट पर चिकित्सा शिक्षकों को मानकों के तहत रहने की छूट भी दी गई है। इस कांट्रेक्ट व्यवस्था में लाखों के सैलरी पैकेज की छूट भी दी गई है फिर भी चिकित्सा शिक्षक ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में वर्तमान समय में कांट्रेक्ट पर महज चार चिकित्सा शिक्षक ही सेवाएं दे रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
कांट्रेक्ट चिकित्सा शिक्षकों के लिए सैलरी पैकेज
प्रोफेसर- 2.25 लाख
एसोसिएट प्रोफेसर- 1.40 लाख
असिस्टेंट प्रोफेसर- 1 लाख