फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There are no facilities in the newly constructed bus stand of Dibiyapur.

Auraiya News: दिबियापुर का नव निर्मित बस स्टैंड में सुविधाएं नहीं

Mon, 12 Aug 2024 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
There are no facilities in the newly constructed bus stand of Dibiyapur.
औरैया। दिबियापुर में लाखों रुपये बजट से नव निर्मित बस स्टैंड अधिकारियों की अनदेखी से शुरूआती दिनों में ही आंसू बहा रहा है। बसों के रूटीन तरीके से न पहुंचने और बस स्टैंड पर व्याप्त मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यात्रियों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। बस स्टैंड को सुचारू रूप से संचालित कराए जाने के लिए जनप्रतिनिधियों की भी उपेक्षा के चलते बस स्टैंड सूना पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

28 अक्तूबर 2023 को उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ककोर मुख्यालय पर आयोजित हुए कार्यक्रम में दिबियापुर बस स्टेशन का लोकार्पण किया था। 11 जनवरी 2024 की रात में बस स्टेशन हैंडओवर होने के साथ ही स्टेशन का संचालन शुरू हुआ था। बस स्टेशन का संचालन शुरू हुए लगभग छह से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन यहां पर यात्री सुविधाएं पूरी नहीं हो सकीं हैं। स्थिति यह है कि पूरे दिन बस स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहता है। बस स्टेशन को सुचारू रूप से संचालित कराए जाने को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों में भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि इस बीच दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा ने परिवहन मंत्री से दो बार मुलाकात कर दिबियापुर बस स्टेशन पर यात्री सुविधाएं एवं बसों का संचालन शुरू कराने की मांग कर चुके हैं। बस स्टेशन का निर्बाध संचालन शुरू न होने से परिसर में चारों तरफ गंदगी का साम्राज्य दिखाई दे रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने इस बावत क्षेत्रीय विधायक प्रदीप यादव व सांसद जितेंद्र दोहरे से बस स्टेशन का संचालन निर्बाध शुरू कराए जाने को लेकर शासन स्तर पर प्रयास किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टेशन जाने के लिए सड़क में कई गड्ढे हैं और सड़क के दोनों तरफ नालों में पानी भरा है। इस स्थिति में बस यात्री लेकर कैसे अंदर जाएं और जो बसें चल रहीं हैं उनको भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस बावत जिलाधिकारी महोदय को पूरी स्थिति से अवगत करा दिया गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी व रोडवेज के अधिकारियों से इस मुद्दे पर बैठक कर समस्या के निस्तारण कराने की बात कही है। तीन चार दिनों के अंदर फिर जिलाधिकारी से मिलकर उनके संज्ञान में मामला लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed