{"_id":"57f694ca4f1c1bcd4e271514","slug":"then-there-was-a-huge-crash-city-s-power-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":" फिर धड़ाम हुई शहर की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर धड़ाम हुई शहर की बिजली आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
नई वीसीबी मशीनों को लगाने के लिए ले जाते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक नंबर बिजली केंद्र पर लगी ओसीबी में आग लगने से चौथे दिन भी शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप रही। बुधवार देर रात से गुरुवार देर रात तक आपूर्ति ठप होने से आम उपभोक्ता परेशान रहे। नवरात्र मेें बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों में विभागीय अधिकारियों के प्रति खासा आक्रोश है। महकमे ने केंद्र पर लगीं ओसीबी मशीनों को हटाकर उनके स्थान पर नई वीसीबी लगाने का काम शुरू करा दिया है। इससे राहत की उम्मीद है।
शहर को आपूर्ति देने वाले एक नंबर बिजली केंद्र पर लगी ओसीबी मशीनों में पिछले तीन दिनों से किसी न किसी वजह से आग लगने से आपूर्ति गड़बड़ाई हुई है। सोमवार की रात बिजली केंद्र में चूहे को पकड़ने के लिए दौड़ती बिल्ली के दो नंबर इनकमिंग मशीन में घुसने से मशीन में आग लग गई। बिजली कमी देर शाम तक आपूर्ति बहाल कर पाए थे। मंगलवार की रात में छिपकली के 33 हजार केवीए लाइन पर चढ़ जाने से फिर से दो नंबर इनकमिंग मशीन में आग लग गई।
मशीनों को दुरुस्त करने का काम बुधवार को किया गया। बुधवार को कर्मचारी मशीनों की मरम्मत कर आपूर्ति चालू कर पाए थे कि रात में फिर से दो नंबर ओसीबी मशीन में आग लग गई। इससे एक बार फिर से शहर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। मशीनों में लगने से ठप हो रही बिजली आपूर्ति को लेकर एक्सईएन रविंद्र बाबू चौधरी ने बिजली केंद्र परिसर में रखीं नई वीसीबी मशीनों को लगाने के निर्देश दिए हैं। इससे बुधवार को देर रात से लेकर गुरुवार की देर रात तक पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके चलते पेयजल संकट गहरा गया।
विज्ञापन
इस संबंध में एक्सईएन रविंद्र बाबू चौधरी ने बताया कि पुरानी मशीनों में आग लगने की समस्या को देखते हुए इनकी जगह नई वीसीबी मशीनें लगवा दी गई हैं। नई मशीनों के लग जाने से बार-बार आग लगने की समस्या से निजात मिलेगी।