{"_id":"65bd5a7dc6eef1b5c50732b4","slug":"thefts-in-three-houses-100-meters-away-from-kudarkot-police-station-auraiya-news-c-211-1-aur1001-108195-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कुदरकोट थाने से 100 मीटर दूरी पर तीन घरों में चोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कुदरकोट थाने से 100 मीटर दूरी पर तीन घरों में चोरियां
Sat, 03 Feb 2024 02:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
रुरुगंज। गुरुवार रात कुदरकोट में हुई चोरी की घटनाएं पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल खड़ी कर रही हैं। कुदरकोट थाने से 100 मीटर की दूरी पर चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया।ताले तोड़ते हुए सराफा व्यापारी समेत तीन घरों से सामान समेट ले गए। रात में बंदरों की धमा चौकड़ी समझ परिजन सोते रहे। सुबह उठे तो टूटे ताले और बिखरे सामान को देख होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
कुदरकोट कस्बा निवासी हर्षवर्धन शाक्य पुत्र विनोद कुमार सराफा का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात चोर घर के पीछे से सीढि़यों के सहारे छत पर चढ़कर घर में दाखिल हो गए। मां ऊषा देवी व पिता विनोद जिस कमरे में सो रहे थे, वहां पर कुंडी लगाकर चोरों ने उन्हें बाहर से बंद कर दिया। मोहल्ले में बंदरों का आतंक होने की वजह से चोरों की खटपट पर ध्यान नहीं दिया।
बताया कि रात दो बजे के करीब वह उठा तो घर के अन्य कमरों के दरवाजे खुले व सामान बिखरा देखकर चौंक गया। चिल्लाने पर अन्य परिजन पहुंचे। रात करीब तीन बजे घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। तड़के थानाध्यक्ष पूजा सोलंकी व सीओ बिधूना अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। हर्षवर्धन की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि एक मंगलसूत्र, एक लौंगहार, छह चांदी के बर्तन, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी कान के झाले, बच्चों के सीने की तीन हाय, खडुआ समेत 50 हजार की नकदी चोर समेट ले गए।
विज्ञापन
वहीं, पड़ोसी अंशुल शाक्य के घर के ताले तोड़कर चोरों ने एक मोबाइल व एक हजार की नकदी उठा ली। इसके बाद पड़ोसी रामशंकर यादव ने घर के ताले तोड़कर मामूली सामान पर हाथ साफ किया। शुक्रवार तड़के पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आरोपियों तक पहुंचने के लिए सबूत जुटाए। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। पीड़ितों से तहरीर ली गई है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।