{"_id":"64b6dfc4829746dc4504d2d4","slug":"theft-of-two-and-a-half-lakhs-by-breaking-the-lock-of-dharma-kanta-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-704-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: धर्म कांटा का ताला तोड़कर ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: धर्म कांटा का ताला तोड़कर ढाई लाख की चोरी
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ मार्ग पर सरैया के पास बने एक धर्मकांटा के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर नगदी समेत ढाई लाख का सामान चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर संचालन ने पुलिस बुलाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के साथ जांच शुरू की है।
कोतवाली बिधूना क्षेत्र के भिखरा निवासी लोकेंद्र प्रताप सिंह का बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर सरैया के पास धर्मकांटा लगा हुआ। इसके संचालन की जिम्मेदार गांव के अबरार के पास है। सोमवार रात अबरार धर्मकांटा बंद कर घर चला आया। सुबह मेनगेट का ताला टूटा होने की पास के एक होटल संचालक ने जानकारी दी। इस पर लोकेंद्र व अबरार मौके पर पहुंचे।
सामान बिखरा देख पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर जांच शुरू की। लोकेंद्र ने बताया कि उसके 26 हजार रुपये नकद समेत ढाई लाख का सामान चोरी हुआ है। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)