फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   theft in 3 shops

सराफ समेत तीन दुकानों से लाखों का माल चोरी

Mon, 16 Aug 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
theft in 3 shops
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में सराफा समेत तीन दुकानों से चोरों ने जेवर और लाखों का माल चोरी कर लिया। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। एसपी ने शीघ्र चोरी के खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शहर के फूलगंज स्थित आलू मंडी में जय सियाराम ज्वैलर्स की दुकान है। शनिवार रात चोर बाजार की छत के रास्ते दुकान में घुसे और करीब छह लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। चोरों ने पास ही किराना बाजार में स्थित सोनू की किराना की दुकान से नगदी और सामान चोरी कर लिया। पास में स्थित भिखारी लाल पोरवाल की किराना की दुकान से सामान और नगदी चोरी कर ली। रविवार को दुकानदारों को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने व्यापारी नेताओं को बताया। मौके पर पहुंचे व्यापारी राजेश बाजपेयी, अमर विश्नोई, उमेश वर्मा, अनुराग अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, स्वतंत्र अग्रवाल, अनूप गुप्ता ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, कोतवाली प्रभारी एसके पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। व्यापारियों के गुस्से को देखते हुए एसपी को इससे अवगत कराया। एसपी अपर्णा गौतम ने व्यापारियों को शीघ्र चोरी का खुलासा करने, रात के समय पिकेट ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया। सराफ एसके गुप्ता ने पुलिस को बताया कि चोरों ने लगभग छह लाख रुपये के जेवर चोरी किए हैं। व्यापारियों ने शीघ्र खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed