फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   theft in 2 houses

दो घरों में चोरों का धावा, नशीला पदार्थ सुघां कर लाखों की चोरी

Wed, 05 May 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
theft in 2 houses
रुरुगंज(औरैया)। बिधूना थाना क्षेत्र के ग्राम सोहनी और अड्डा धोबियान वराहर में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों से लाखों के जेवर और नगदी चुरा ली। परिजनों का कहना है कि चोरों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मान सिंह निवासी सोहनी ने बताया कि वह परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में था। मंगलवार रात आए चोरों ने उसे कुछ सुंघा दिया। बुधवार सुबह जब उठा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने बक्से व अलमारी में रखे 40000 रुपये, लाखों के जेवर पार कर दिए। चोरी की सूचना उसने पुलिस को दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना में अड्डा धोबियान वराहर निवासी किशोर कुमार के घर पर हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात चोर घर की चहारदीवारी फांदकर घुस गए। सोते समय परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह उठे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। एक बक्सा खेत में खाली पड़ा मिला। किशोर ने पुलिस को बताया कि बक्से में 10 हजार रुपये और लाखों के जेवरात थे। कोतवाली प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed