{"_id":"611ff13f8ebc3e7a144a9706","slug":"theft-in-2-house-auraiya-news-knp6472942126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घरों का ताला तोड़ नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने घरों का ताला तोड़ नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेश्वर में गुरुवार की रात दो बंद घरों का ताला तोड़कर चोर नगदी व जेवर समेत लाखों का सामान उठा ले गए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी उमा देवी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह किसी काम से परिवार के साथ बाहर गई थी। गुरुवार की रात चोर छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए। नगदी व आभूषण उठा ले गए। पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर घर वापस आकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था, सेफ का लॉकर पूरी तरह से खाली था।
चोर उनके घर से नगदी व जेवर समेत लगभग एक लाख का सामान ले गए हैं।
उधर, पड़ोस में रहने वाले हीरेंद्र सिंह चौहान के घर में भी कोई नहीं था। हीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि चोर उनके घर से नगदी व जेवर ले गए हैं। उधर, देवकली चौकी इंचार्ज सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।