{"_id":"689b8a4fd575935e2b0874db","slug":"theft-from-tyre-agency-and-service-centre-auraiya-news-c-211-1-aur1009-130023-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: टायर एजेंसी व सर्विस सेंटर से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: टायर एजेंसी व सर्विस सेंटर से चोरी
Wed, 13 Aug 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
औरैया। ब्रह्मनगर चौकी से करीब दो मीटर दूर चोरों ने टायर एजेंसी का शटर उठा कर अंदर रखी नकदी पार कर दी। हालांकि सामान नहीं ले जा पाए।
वहीं दिबियापुर रोड स्थित सर्विस सेंटर के अंदर रखी बाइक चोर पार कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के भीकमपुर निवासी उदय प्रताप सिंह दूसरे जनपद में एक बैंक शाखा के प्रबंधक हैं। घर में एक कंपनी की टायर एजेंसी है। जिसे उनकी पत्नी पूजा सिंह संभालती हैं। सोमवार शाम एजेंसी को बंद कर पूजा पहली मंजिल पर चली गईं। जबकि एक कर्मचारी बेसमेंट में रहता था। सुबह चोरी की जानकारी के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
इस दौरान पूजा ने बताया कि चोरों ने एजेंसी में रखा 96 हजार रुपया पार कर दिया। वहां लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले गए। इस दौरान तीन आरोपी शटर को उठाते दिख रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी की डीवीआर साथ ले गई।
विज्ञापन
वहीं दूसरी घटना में कानपुर देहात थाना मंगलपुर के गांव डबरापुर निवासी मोहित बाबू ने पुलिस को बताया कि वह दिबियापुर रोड स्थित एक लिमिटेड कंपनी की सर्विस सेंटर में काम करते हैं। मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो शटर उठा मिला। अंदर रखी बाइक पार मिली।
सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि एजेंसी मालिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।