{"_id":"63d4160742edaf22b0050f47","slug":"theft-auraiya-news-knp740649223-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नगदी और जेवरात समेत डेढ़ लाख का समान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नगदी और जेवरात समेत डेढ़ लाख का समान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-27एयूआरपी-02- चोरी की जानकारी पर जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद
नकदी और गहने समेत डेढ़ लाख का समान चोरी
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के ककराही में परचून की दुकान में घुस कर चोरो ने नगदी समेत डेढ़ लाख रुपये की चोरी की। जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस बुलाई। मौके पर पहुंच पुलिस ने छानबीन की है।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के ककराही निवासी किशन बाबू पुत्र मुंशी लाल ने पुलिस को बताया कि उसने घर के बाहर कमरे में परचून की दुकान कर रखी है। दुकान को सुरक्षित मान कर वह घर की नगदी व कीमती सामान भी दुकान में रखता था। 25 जनवरी की रात पीड़ित और परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर कमरे में सो रहे थे।
26 की सुबह लगभग पांच बजे पुत्रवधू रिंकी ने उठकर देखा तो घर के मेन दरवाजे की कुंडी खुली थी। इस पर उसने अनहोनी की आशंका जताते हुए परिवार के लोगों को जानकारी दी। दुकान पर जाकर देखा तो दुकान में रखे 90 हजार रुपये और जेवरात समेत लगभग डेढ़ लाख का सामान गायब था। थाने के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के अनुसार घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।