फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The youth of Auraiya expressed their views in the Youth Parliament of the Legislative Assembly.

Auraiya News: विधानसभा की युवा पार्लियामेंट में औरैया के युवाओं रखे विचार

Tue, 05 May 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 05 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The youth of Auraiya expressed their views in the Youth Parliament of the Legislative Assembly.
फोटो-29- विधानसभा में विकसित भारत युवा पार्लियामेंट में बोलतीं इच्छा सिंह। स्रोत: स्वयं
औरैया। विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम के तहत जिले में चयनित पांच छात्र-छात्राओं को तीन दिन विधानसभा में भाषण देने का मौका दिया गया। उनके भाषण में विकास से लेकर यूथ पर कई विचार शामिल रहे। बाबरपुर की इच्छा सिंह ने केंद्रीय बजट पर भी विचार रखे।
विज्ञापन

तिलक महाविद्यालय में करीब चार माह पहले विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के तहत युवाओं का चयन किया गया था। जिले के काफी संख्या में युवाओं ने माई भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया था। तिलक महाविद्यालय में लखनऊ से आई टीम ने पांच छात्राओं का चयन लखनऊ विधानसभा में आयोजित होने वाली यूथ पार्लियामेंट के लिए किया था।
विज्ञापन

इसमें बाबरपुर की इच्छा सिंह के साथ ही छात्रा मोना चतुर्वेदी, वेदिका पोरवाल, प्रिंसू यादव व अंजलि पाल का चयन किया गया था। एक से तीन मई के बीच लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम में इन छात्राओं ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इच्छा सिंह ने बताया कि उन्होंने तिलक महाविद्यालय से स्नातक किया है। वह अभी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं। उन्हें तीन मिनट यूथ पार्लियामेंट में बोलने का अवसर मिला। इसमें उन्होंने केंद्रीय बजट-2026 पर बोला। इसमें यूथ के लिए भविष्य को देखते हुई दी गई सौगात से लेकर बदलते परिवेश की जानकारी साझा की। खास तौर पर स्किल डेवलपमेंट व भविष्य बनाने के अवसर को समझाया। अन्य छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed