फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The youth could not be identified even after 24 hours

Auraiya News: 24 घंटे बाद भी नहीं हो सकी युवक की शिनाख्त

Thu, 06 Mar 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 06 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The youth could not be identified even after 24 hours
अयाना (औरैया)। थाना क्षेत्र के टकरपुरा नहर पुल की झाल में मिले युवक के शव की 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त करवाने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

अयाना थाना क्षेत्र से गुजरी भोगनीपुर प्रखंड की निचली गंग नहर की झाल में मंगलवार दोपहर को एक 28 वर्षीय युवक का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला था। राहगीरों ने हत्या की आशंका जाहिर कर घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव करीब पांच दिन पुराना है। पानी में पड़े रहने से बुरी तरह सड़ चुका है। शिनाख्त करवाने के लिए आसपास के जिलों के थानों में जानकारी दी गई है। साथ ही सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed