फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The young man who was buried turned out to be alive

Auraiya News: जिस युवक को कर दिया दफन, वह जीवित निकला

Wed, 02 Jul 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 02 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The young man who was buried turned out to be alive
अयाना (औरैया)। सेंगनपुर गांव के लोगों ने पुरवा रहट में मिले युवक के शव को अपने रिश्तेदार के रूप में शिनाख्त की थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को ले जाकर दफन कर दिया था।
विज्ञापन

इधर, मोहर्रम करीब आने पर युवक ने ग्रामीणों से संपर्क करके अपने जीवित होने की जानकारी दी है। इसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस को गलत शिनाख्त होने की सूचना दी है। अब पुलिस शव की दोबारा से पहचाना कराने की बात कह रही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के गांव पुरवा रहट स्थित काशी ईंट-भट्ठे के पास 27 जून की दोपहर को एक 40 वर्षीय युवक का शव मिला था। ग्रामीणों ने उसके मानसिक रूप से बीमार होने व दो-तीन दिन से गांव के आसपास घूमते देखने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। फोटो को देख सेंगनपुर निवासी समसुल व उनके पड़ोसी नसीम खान पुलिस के साथ मोर्चरी पहुंचे थे। उन्होंने चेहरे से शव की पहचान समसुल के भांजे नूर मोहम्मद पुत्र स्व. तौफीक के रूप में की थी। बताया था कि नूर मोहम्मद मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था।
इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया था। परिजन शव को घर ले गए और रात में गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया। इसके बाद चालीसवां सहित अन्य क्रियाओं की तैयारियों में जुटे थे।
अब मंगलवार को नूर मोहम्मद ने गांव के लोगों को फोन कर मोहर्रम पर घर आने की जानकारी दी। यह सुनकर ग्रामीण व परिजन भौचक्का रह गए। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने अपने रिश्तेदार के जीवित होने की सूचना दी है।

सीओ अजीतमल एमपी सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार हमशक्ल होने के चलते भूलवश शिनाख्त होने की बात कही है। जिसे परिजनों ने दफन कर दिया। अब उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed