फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The young man took the life of the party by killing bed

चारपाई की पाटी मारकर युवक की ली जान

Fri, 18 Sep 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया। Updated Fri, 18 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
The young man took the life of the party by killing bed

थाना अछल्दा क्षेत्र के ग्राम कुवरपुर में मामूली विवाद के चलते युवक को गांव के ही एक अधेड़ ने चारपाई की पाटी मार कर मरणासन्न कर दिया। गुरुवार को आगरा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन



पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


 
ग्राम कुवरपुर निवासी नितिन उर्फ पिंकी (21 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र यादव बुधवार रात घर के बाहर  चारपाई पर लेटा हुआ था। तभी गांव के सर्वेश यादव पुत्र निवाजी लाल आए और दोनों में मामूली विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सर्वेश यादव ने चारपाई की पाटी से नितिन पर प्रहार करना शुरू कर दिया, जिससे नितिन मरणासन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
नितिन की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और बीच बचाव किया। नितिन की हालत गंभीर देखते हुए परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।



गुरुवार की सुबह परिजन नितिन को आगरा अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं आरोपी सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed