फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The young man died in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Thu, 14 Apr 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The young man died in suspicious circumstances
रुरुगंज। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के चमरपुर गांव में बंद कमरे में युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

रूरूगंज के चरमपुर गांव निवासी पुनुआ जाटव (30) मजदूरी करता था। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को वह मेला देखकर शराब के नशे में घर लौटा। उसका पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद वह घर से निकलकर सामने बने खाली पड़े कमरे में चला गया। रात को परिजन उसे ढूंढते हुए घर के सामने बने बंद मकान के पास गए।

खिड़की से देखा तो पुनुआ का शव फर्श पर पड़ा था। परिजनों ने किसी तरह मकान से शव को बाहर निकाला और बिना पुलिस को सूचना दिए बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया। बिधूना कोतवाली प्रभारी संजीत वर्मा ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed