{"_id":"6ae62e4a43a0145e4705efe4","slug":"the-wiring-related-irregularities-at-vikas-bhawan-took-place-during-the-tenure-of-the-former-cdo-auraiya-news-c-211-1-aur1006-154155-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पूर्व सीडीओ के कार्यकाल में ही हुआ था विकास भवन में वायरिंग का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पूर्व सीडीओ के कार्यकाल में ही हुआ था विकास भवन में वायरिंग का खेल
विज्ञापन
औरैया। पूर्व सीडीओ संत कुमार का कार्यकाल उनके रिटायरमेंट के बाद अब सुर्खियों में है। ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय ने सीडीओ से जुड़ी शिकायतों में डीएम से संस्तुति के साथ रिपोर्ट मांगी है। इसमें उनके कार्यकाल के दौरान भर्ती समेत कई मामले हैं।
शासन ने भले ही शिकायतों का देरी से संज्ञान लिया हो, लेकिन मौजूदा डीएम ने हाल ही में उनके कार्यकाल के दौरान हुई विकास भवन की बिल्डिंग में वायरिंग की धांधली को पकड़ा था। जिसमें 2.50 लाख की रिकवरी जारी की गई है। अब शासन से जारी हुए फरमान ने पूर्व सीडीओ की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
डीएम ने शासन से आए पत्र के बाद पत्रावली तलब की हैं। इस सब के बीच विकास भवन की बिल्डिंग में हुए वायरिंग का खेल फिर से चर्चा में आ गया है। चूंकि यह कार्य उनके ही कार्यकाल में हुआ था। मौजूदा डीएम के निरीक्षण करने पर धांधली की आशंका सामने आई थी। इस पर डीएम ने जांच बैठाई थी। बिजली विभाग के एक्सईएन की जांच में धांधली पकड़ी भी गई। जिसके बाद डीएम ने तत्कालीन अधिकारी व ठेकेदार से 2.50 लाख की रिकवरी का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
विकास भवन में लगे पत्थरों ने सजावट कम, समस्या ज्यादा बढ़ाई
संतकुमार के सीडीओ रहते विकास भवन के परिसर में पत्थरों के जरिये बाउंड्री और रेलिंग तैयार कराई गई थी। इस व्यवस्था ने भले ही परिसर की रौनक बढ़ा दी हो, लेकिन वाहनों की पार्किंग से लेकर अन्य व्यवस्थाएं काफी हद तक बेपटरी हो गई हैं। यहां पहुंचने वाले लोग अक्सर इस समस्या को जाहिर भी करते हैं।
हटवा दी गई थीं खानपान की दुकानें
संत कुमार के सीडीओ रहते विकास भवन परिसर में जहां सजावट हुई थी। वहीं यहां पहुंचने वाले लोगों से लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को कैंटीन की सहूलियत देने वाली दुकानों को हटवा दिया गया था। समूह की एक कैंटीन खोलने की कार्ययोजना बना दी गई थी। वहीं सीडीओ की कुर्सी बदलते ही इन दुकानदारों को फिर से परिसर में जगह मिल गई थी। कुछ दिन तक विकास भवन पहुंचने वाले लोगों को खानपान की समस्या का सामना करना पड़ा था।