फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The wheels of the Baraunakala bus stopped in Dibiyapur due to the gear getting stuck.

Auraiya News: गियर फंसने से बरौनाकला बस के दिबियापुर में थमे पहिये

Fri, 24 Oct 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 24 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The wheels of the Baraunakala bus stopped in Dibiyapur due to the gear getting stuck.
फोटो-24एयूआरपी 02- दिबियापुर नहर पुल की ढलान पर खड़ी बरौनाकला बस। संवाद
औरैया। डिपो की बसों की निरंतर मरम्मत के बीच भी बसें बीच सफर में जवाब दे जा रही हैं। शुक्रवार को इसकी बानगी बरौनाकला बस बनी। वह दिबियापुर नहर पुल पर ही एकाएक चलते-चलते रुक गई। गियर फंस जाने से बस के पहिए थम गए। ऐसे में बस में सवार 20 सवारियों को पीछे से कन्नौज से आई बस से औरैया के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

डिपो की कार्यशाला में इन दिनों रोजाना मरम्मत कार्य चल रहा है। खासतौर पर दीपावली पर्व पर बसों को लगातार रूटों पर दौड़ाया गया है। भाईदूज पर्व के दूसरे दिन भी बड़े पैमाने पर यात्रियों ने आवागमन किया। एरवाकटरा क्षेत्र के लोगों के लिए बरौनाकला बस सेवा अतिमहत्वपूर्ण है। एरवाकटरा क्षेत्र से लेकर बिधूना के लोग इसी बस से रोजाना औरैया के लिए सफर करते हैं। शुक्रवार सुबह सात बजे बरौनाकला से ये बस चली। बिधूना व रामगढ़ होते हुए पौने नौ बजे के करीब यह बस दिबियापुर नहर बाजार पहुंची। यहां पर बस के गेयर फंस गए।
विज्ञापन

बस चालक अरविंद ने किसी तरह बस को रोका। इसके बाद बस में आई खराबी की सूचना डिपो को दी। इसके बाद डिपो की कार्यशाला से बस की मरम्मत के लिए कर्मी भेजे गए। वहीं, बस में सवार तकरीबन 20 यात्रियों को पीछे से आई कन्नौज की बस से औरैया के लिए भेजा गया। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस चालक अरविंद ने बताया कि बस के इंजन में लीवर कट जाने से डबल गेयर फंस गया है। ऐसे में बस को खड़ा करना पड़ा है। बस में सवार 20 सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed