फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The water cooler was kept closed, was installed after CMO's displeasure

Auraiya News: बंद रखा था वाटर कूलर, सीएमओ की नाराजगी के बाद लगाया

Wed, 09 Apr 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 09 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The water cooler was kept closed, was installed after CMO's displeasure
बिधूना के मातृ शिशु अस्पताल में वाटर कूलर लगाता मैकेनिक। - फोटो : बिधूना के मातृ शिशु अस्पताल में वाटर कूलर लगाता मैकेनिक।
बिधूना। गर्मी को देखते हुए बुधवार को मातृ शिशु अस्पताल में वाटर कूलर लगाए गए। इससे लोगों को ठंडा मिल सकेगा। वाटर कूलर स्टाफ की लापरवाही से बंद रखा था। सीएमओ के नाराजगी जताने के बाद इसे लगवाया गया।
विज्ञापन

कस्बा बिधूना में छह करोड़ की लागत से बने मातृ शिशु अस्पताल चालू होने के दो साल बाद भी मरीजों व तीमारदारों को ठंडा पानी नहीं मिल रहा था। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने दिसंबर माह में ही दो वाटर कूलर अस्पताल भेजे थे।
विज्ञापन

लापरवाही में वाटर कूलर नहीं लगाए जा सके थे। सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने पिछले दिनों दो अप्रैल को मातृ शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया तो यह कूलर कमरे में बंद रखे मिले। इसपर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ की नाराजगी के बाद बुधवार को अस्पताल में वाटर कूलर लगवाया गया। इसके लगने से अस्पताल आने मरीजों व तीमारदारों को राहत मिलेगी। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि दो वाटर कूलर मिले हैं। एक लगा दिया गया है। एक को अस्पताल की दूसरी मंजिल पर जल्द लगवाया जाएगा। सीएचसी में वाटर कूलर व आरओ पहले से ही लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed