{"_id":"6828d4d644fde510c10255eb","slug":"the-water-cooler-only-lasted-four-months-in-three-years-auraiya-news-c-211-1-aur1008-126009-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तीन साल में चार माह ही चला वाटर कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तीन साल में चार माह ही चला वाटर कूलर
Sat, 17 May 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 17 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
ढिकियापुर में गमा देवी मंदिर परिसर में लगा खराब वाटर कूलर।
- फोटो : हाकिम दोहरे की फाइल फोटो।
कंचौसी (औरैया)। सहार विकासखंड के ढिकियापुर में गमा देवी मंदिर परिसर में लगा वाटर कूलर फिर से खराब हो गया। वाटर कूलर तीन साल में चार माह ही चल पाया। वाटर कूलर एक लाख 15 हजार रुपये से लगाया गया था।
इससे ग्रामीणों, राहगीरों और मंदिर के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने इसे ठीक कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2022 में वाटर कूलर लगवाया गया था, लेकिन वह चार माह के अंदर ही खराब हो गया था। तब से यह खराब ही पड़ा है।
गांव निवासी बेचेलाल कुशवाहा, दिनेश चंद्र, राधे श्याम राजपूत, हुकुम बाथम, जितेंद्र कुमार, रवि कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बीडीओ सहार राजनारायन त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जल्द वाटर कूलर को ठीक करवाया जाएगा ।