{"_id":"5abb4d2be1401a92e88e101e6668fb0c","slug":"the-water-came-upon-a-ram-jharokha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में समा गया राम झरोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी में समा गया राम झरोखा
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान के धौलपुर बांध से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दो दिन में जलस्तर बढ़ने के बाद शेरगढ़ घाट पर बना राम झरोखा पानी में समा गया है।
विज्ञापन
बता दें कि दस दिन पूर्व राजस्थान के इंदिरा सागर, राजीव सागर बांध से छोड़े गए पानी ने यमुना किनारे बसे बंशियापुर, गौहानी कला व जाजपुर आदि गांवों में बाढ़ की सरगर्मी बढ़ गई थी।
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारियों सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने रातभर भाग दौड़ की थी। अब दो दिन में यमुना के जलस्तर में करीब पांच मीटर की बढोत्तरी के बाद यमुना पार पट्टी के गांवों मई, अस्ता, अयाना, बीजलपुर, सिखरना, जुहीखा, गूंज, कैथोली, गौहानी, जाजपुर, बंशियापुर, बड़ेरा, सिकरौड़ी आदि में हलचल मची हुई है।
विज्ञापन