{"_id":"68acb0bb1c38ea11050c2884","slug":"the-watchman-who-fell-on-the-ground-died-auraiya-news-c-211-1-aur1009-130593-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जमीन पर गिरे चौकीदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जमीन पर गिरे चौकीदार की मौत
Tue, 26 Aug 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
औरैया। शहर के एक मोहल्ले में एक चौकीदार की हत्या की सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई। पुलिस ने बहू को थाने ले जाकर पूछताछ की।
परिजनों ने मामला हृदयाघात का बताया, बोले जमीन पर गिर गए थे। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी इन्कार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने बहू को छोड़ दिया।
शहर के गोविंद नगर निवासी अनिल गुप्ता (55) मूल रूप से सलैया के रहने वालन्थे। वह सहकारी संघ में चौकीदार थे। दो वर्ष पहले परिवार के साथ गोविंद नगर में मकान बनाकर रहने लगे थे। डेढ़ साल पहले उनके बड़े बेटे शिवकांत की शादी बिहार निवासी रीता से हुई थी।
परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही रीता और परिवार में विवाद होने लगा। शनिवार रात को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। रीता रोते हुए पुलिस चौकी पहुंची। वहां पुलिस ने समझाकर उसे शांत कर दिया।
उधर, देर रात अनिल गुप्ता घर में अचानक गिर पड़े। परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले जाते इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। इस पर किसी ने पुलिस को हत्या की सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस बहू को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजन ने कहा है कि अनिल की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया था। इसके बाद बहू को जाने दिया था। शव परिजनों को सौंप दिया गया।