फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The war also hit the bullion business

यूक्रेन पर हमले से सराफा कारोबार भी सहमा

Sun, 27 Feb 2022 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
The war also hit the bullion business
औरैया। यूक्रेन पर रूस के हमले से शेयर बाजार के साथ ही सराफा कारोबार भी सहम गया है। सोने के भाव में करीब डेढ़ हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई है। दाम बढ़ने का असर कारोबार पर भी पड़ा है। आर्डर टलने लगे हैं। फुटकर बिक्री भी कम हुई है।
विज्ञापन

15 फरवरी तक सोने का भाव 50,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 25 फरवरी को भाव 52,200 तक पहुंच गए। शनिवार को इसमें कुछ गिरावट आई और भाव 51,600 रुपये हो गया। सराफा बाजार में चल रहे इस उतार-चढ़ाव से व्यापारियों में भी अनिश्चितता है।
विज्ञापन

शहर के सराफा बाजार में इन दिनों सन्नाटा पसरा है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि यदि युद्ध लंबा चला तो आने वाले दिनों में सोने के दामों में और वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी दिनेश शर्मा ने बताया कि करीब एक सप्ताह में सोने के भाव में तेजी आई है। इस कारण बाजार में मंदी आ गई है। फुटकर बिक्री तो लगभग रुक गई है। लोग दाम कम होने का इंतजार कर रहे हैं।
व्यापारी शशि वर्मा ने बताया कि मंदी तो बाजार में आती-जाती रहती है, लेकिन इधर अचानक दाम बढ़ने से बिक्री पर असर पड़ा है। यूक्रेन-रूस के हालात सामान्य होने के बाद ही दामों में कमी आएगी।

व्यापारी कन्हैया वर्मा ने बताया कि मौजूदा हालात में सोने के दाम बढ़े हैं। आगे और भी बढ़ सकते हैं। इसका असर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। लोग दाम कम होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed