फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The walls of schools will tell the stories of successful women

स्कूलों की दीवारें बताएंगी कामयाब महिलाओं के किस्से

Wed, 15 Jun 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The walls of schools will tell the stories of successful women
औरैया। मिशन शक्ति को बढ़ावा देने के लिए अब परिषदीय विद्यालयों की एक दीवार सफल महिलाओं को समर्पित की जाएगी। इस दीवार पर रानी लक्ष्मीबाई से लेकर सावित्रीबाई फुले, कल्पना चावला जैसी महिलाओं की संघर्ष की गाथाएं अंकित की जाएगी। इससे गांव और कस्बों में रहने वाली लड़कियों को भी उनके जैसा बनने की प्रेरणा मिलेगी। इसको लेकर विभाग ने तैयारी शुरू की है। स्कूल खुलते ही इस पर अमल होगा।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक अनामिका सिंह ने निर्देश जारी किए हैं कि स्कूल की एक दीवार पर महिलाओं के संघर्ष की कहानियों को पेंट किया जाएगा। मिशन शक्ति फेज-दो के तहत प्रदेश सरकार ने यह पहल की है। मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम की मुहिम में इस नई पहल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की मानें तो 30 जून तक विद्यालय की एक दीवार को इस तरह बनाया जाएगा ताकि साहस, वीरता, स्वाभिमान, सेवा और त्याग आदि गुणों की शिक्षा विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं को मिल सके। दीवार पर विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त महिलाओं की जीवन गाथा को प्रदर्शित करते हुए कहानियां, चित्र और स्लोगन आदि उकेरे जाएंगे। जिला समन्वयक बालिका विनीता दीक्षित ने बताया कि इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है। स्कूल खुलने पर इस पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed