{"_id":"685ee48a513753518e07ed1c","slug":"the-uncle-was-raping-the-girl-for-five-years-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127960-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रिश्ते में चाचा युवती से पांच साल से कर रहा था दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रिश्ते में चाचा युवती से पांच साल से कर रहा था दुष्कर्म
Sat, 28 Jun 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। एक बार फिर रिश्ते कलंकित हो गए। परिवार के एक चाचा ने 20 वर्षीय भतीजी को प्रेमजाल में फंसा लिया और पांच साल तक दुष्कर्म करता रहा।
विरोध करने पर बनाए गए वीडियो वायरल करने के धमकी मिलने पर युवती मुंह नहीं खोल सकी। मामला संज्ञान में आने व दोनों पक्षों में विवाद के बाद युवती के पिता ने आरोपी चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि पिछले पांच साल से आरोपी उसकी 20 वर्षीय पुत्री से बातचीत कर रहा था। आरोपी का घर उनके घर से थोड़ी दूर पर है। आरोपी रिश्ते में पुत्री का पारिवारिक चाचा लगता है।
आरोप है कि आरोपी ने अश्लील फोटो व वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर मुंह बंद कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि हाल ही में आरोपी ने उसे दवाई भी खिलाई थी। जिससे उसे रक्तस्राव हो गया था।
विज्ञापन
परिजनों ने शिकायत की तो युवक के परिजनों ने गाली गलौज की। परिजनों के अनुसार आरोपी झोलाछाप भी है। वह दो बार युवती का गर्भपात भी करा चुका है।
आरोप है कि नौ जून की दोपहर करीब एक बजे वह पुत्री को घर से बहला फुसला कर ले गया। 10 जून को सूचना मिली कि पुत्री को आरोपी खराब हालत में औरैया छोड़ कर भाग गया है।
प्रभारी थानाध्यक्ष रुद्र नारायण त्रिपाठी ने बताया कि दोनों बालिग हैं। दोनों का संबंध कई वर्षों से चल रहा था। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शनिवार को डाॅक्टरी परीक्षण करवाकर कोर्ट में बयान दिलाए जाएंगे। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।