{"_id":"627aad567e88fc2c335d5eb1","slug":"the-tractor-was-parked-on-the-side-of-the-track-by-four-youths-after-beating-the-driver-auraiya-news-knp696060360","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार युवकों ने चालक को पीटकर ट्रैक किनारे खड़ा कराया था ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार युवकों ने चालक को पीटकर ट्रैक किनारे खड़ा कराया था ट्रैक्टर
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग केंजरी पर खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सोमवार तड़के गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी कोच से रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा ट्रैक्टर टकरा गया था। इससे ट्रेन पलटने से बाल-बाल बची थी। इस मामले में आरपीएफ फफूंद, थाना पुलिस ने मंगलवार को ट्रैक्टर मालिक को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को ही ट्रैक्टर मालिक ने चार लोगों पर चालक के साथ मारपीट करने और ट्रैक्टर जबरन रेलवे ट्रैक किनारे खड़े करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सोमवार को पांच बजकर पांच मिनट पर केंजरी रेलवे क्रासिंग के पास एक ट्रैक्टर ट्रेन के एसी कोच की सीढ़ियों से टकरा गया था। इससे तेज धमाके के साथ ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए थे। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी थी। इस मामले में ट्रैक्टर के मालिक के खिलाफ आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को आरपीएफ ने ट्रैक्टर मालिक राकेश कुमार निवासी गौरी रामप्रसाद को पकड़ा है।
सोमवार को जब आरपीएफ ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही थी, उसी दौरान राकेश कुमार ने दिबियापुर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया कि नौ मई को तड़के चार बजे श्याम किशोर निवासी केंजरी खेत से मिट्टी खुदवाकर अपने प्लाट में डलवा रहे थे। तभी गांव का शिवम मिश्रा व तीन अज्ञात व्यक्तियों के साथ आकर गालीगलौज करने लगा। जब चालक तेज सिंह निवासी गौरी राम प्रसाद ने गाली देने से मना किया तो उसे डंडों से जमकर पीटा।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर को रेलवे पटरी के किनारे खड़ा कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसी दौरान ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आकर ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा के अनुसार ट्रैक्टर मालिक की तहरीर पर एक नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।