फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The third eye will keep watch in Phaphund town

Auraiya News: फफूंद कस्बा में तीसरी आंख का रहेगा पहरा

Wed, 25 Dec 2024 08:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:59 PM IST
विज्ञापन
The third eye will keep watch in Phaphund town
फफूंद। कस्बा की सुरक्षा को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने सभी मुख्य जगहों पर सोलर मूविंग सीसी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इनका कंट्रोल रूम थाना में बनाया गया है। इन कैमरों के माध्यम से पुलिस को भी कस्बे की निगरानी करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

फफूंद कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्य जगहों पर सीसी कैमरों की जरूरत को देखते हुए थानाध्यक्ष गंगादास गौतम की पहल पर नगर पंचायत प्रशासन ने कस्बे को तीसरी आंख से लैस किया है। इसमें पुलिस के दो चेक प्वाइंट दिबियापुर रोड और मुरादगंज तिराहा पर इन्हें लगाया गया है। बेहतर क्वालिटी के सौर ऊर्जा से संचालित चारों ओर घूमने वाले पीपी जेड मूविंग कैमरे वहां की गतिविधियों को कैद करेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रमुख जगहों में नहर कोठी गोशाला, ट्रिपल आर सेंटर, पुराना अस्पताल, नुमाइश मैदान, पाता चौराहा, अछल्दा चौराहा, बाबरपुर रोड के अलावा मुख्य बाजार को कैमरों से लैस किया गया है। आपराधिक वारदातों पर काबू पाने में पुलिस को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फफूंद थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि कस्बे में कुछ प्रतिष्ठानों और घरों पर लोगों ने कैमरे लगवाए हैं, फिर भी काफी जगहों पर कैमरों की जरूरत थी। हाल ही में ही नगर पंचायत की ओर से लगवाए गए कैमरों का कंट्रोल रूम थाने में होने से चप्पे-चप्पे पर सख्त निगरानी रहेगी।




10 प्रमुख स्थानों पर लगाए कैमरे
नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद अनवर ने बताया कि कस्बे की सुरक्षा के उद्देश्य से पुलिस की ओर से चिह्नित लगभग 10 प्रमुख स्थानों पर उच्च क्वालिटी के सोलर कैमरे लगवाए गए हैं। अभी कुछ और जगहों को चिन्हित किया गया। वहां पर भी जल्द ही कैमरे लगाए जाएंगे।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed