{"_id":"6a149b4b651a15edaf0f9037","slug":"the-thieves-took-only-gold-leaving-behind-artificial-jewellery-auraiya-news-c-211-1-aur1009-145539-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आर्टिफिशियल जेवर छोड़ सिर्फ सोना ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आर्टिफिशियल जेवर छोड़ सिर्फ सोना ले गए चोर
Tue, 26 May 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 26 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
फफूंद। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में एक ही रात में हुई 37 लाख रुपये के जेवरों की चोरी ने इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं पुलिस दोनों ही मामलों को संदिग्ध मान रही है।
गांव मुढ़ी में जांच में पाया गया कि चोर आर्टिफिशियल जेवर छोड़कर सिर्फ असली सोना ही ले गए। गांव खोयला में वारदात के समय कैमरे बंद मिले।
इन मामलों में फिलहाल पुलिस के शक की सुई परिवार के सदस्यों पर ही घूम रही है। पुलिस की जांच के अनुसार गांव मुढ़ी निवासी राजीव त्रिपाठी के घर हुई चोरी में चोरों ने केवल असली सोना पार किया और आर्टिफिशियल छोड़ गए। पीड़ित ने 22 लाख रुपये कीमत के जेवर पार करने का आरोप लगाया था।
वहीं गांव खोयला निवासी विपेंद्र सिंह यादव के घर हुई 15 लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी मामले में जांच में चौकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार घर में सीसीटीवी लगे हैं, जो घटना के दिन बंद थे। यह किसी सोची-समझी साजिश का हिस्सा लग रहा।
विज्ञापन
पुलिस इसी कड़़ी को सुलझाने में लगी है। पुलिस दोनों को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों मामलों में पूछताछ की जा रही है।