फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The thieves broke the lock of the room and stole cash and jewellery worth lakhs

Auraiya News: कमरे का ताला तोड़ चोरों ने नकदी व लाखों के जेवर चोरी

Mon, 15 Sep 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 15 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The thieves broke the lock of the room and stole cash and jewellery worth lakhs
फोटो-15 एयूआरपी 05 घटनास्थल जांच करती पुलिस व बिखरा सामान। संवाद
कुदरकोट। एक गांव में रविवार रात को चोरों ने एक घर पर धावा बोल दिया। कमरे का ताला तोड़कर चोर घर घुस गए। वहां से चोरों ने 24,500 रुपये व लाखों के सोने-चांदी के जेवरात उठा लिए। परिजन छत व चबूतरे पर सोते रहे। पुलिस पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

गांव नगला गुड़वान निवासी दशरथ सिंह रात को घर के पीछे चबूतरे पर सो रहे थे जबकि उनकी पुत्री कशिश यादव, पुत्रवधू ज्योति और पोती अनन्या यादव छत पर सो रही थीं। इसी बीच शौचालय जाने के लिए उठी पुत्री कशिश ने देखा कि उनके घर की बत्ती गुल है जबकि पूरे गांव में बिजली आ रही है। शक होने पर वह नीचे उतरी तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। गृहस्वामी दशरथ सिंह ने बताया कि चोर 14 साड़ी, एक हार, एक जंजीर, दो अंगूठी, मंगलसूत्र, दो माला, तोड़ियां, बच्ची की तोड़ियां. साढ़े 24 हजार नकदी चोरी कर ले गए। उधर, कुदरकोट थानाध्यक्ष बालक राम शुक्ला ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। घटना की जांच हो रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed