फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The team conducted survey for the proposed bridge and road alignment.

Auraiya News: आज फिर दूसरे दिन पहुंची लखनऊ आगरा इंटरसिटी

Tue, 30 Jan 2024 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 30 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
The team conducted survey for the proposed bridge and road alignment.
दिबियापुर। लखनऊ आगरा के बीच चलने वाली इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस लगातार दूसरे दिन पहुंच पा रही है। रविवार को आने वाली इंटरसिटी 13 घंटे देरी से आज दूसरे दिन सोमवार सुबह पहुंची। अवध एक्सप्रेस भी 10 घंटे देरी से पहुंचने के कारण यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन



रात पौने तीन पर पहुंचने वाली 19038 बरौनी से बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस लगभग साढ़े 10 घंटे देरी से शनिवार शाम को पहुंची। सुबह आठ बजकर 49 मिनट पर दिल्ली जाने के लिए ट्रेन 12419 अप गोमती एक्सप्रेस लगभग दो घंटे देरी से पहुंची। 12311 अप नेताजी एक्सप्रेस दो बजकर 40 मिनट के स्थान पर लगभग छह घंटा देरी से रात तक पहुंचने की सूचना दी गई।
विज्ञापन

शाम छह बजकर 33 मिनट पर लखनऊ से आगरा जाने वाली 12179 अप लखनऊ आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस छह घंटा देरी से पहुंचने की सूचना दी गई। जबकि रविवार को आने वाली लखनऊ आगरा इंटरसिटी सवा 13 घंटे देरी से सोमवार सुबह लगभग पौने आठ बजे पहुंची। कानपुर की ओर जाने वाली 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस 12 बजकर छह मिनट के स्थान पर तीन घंटा देरी से पहुंची। 12180 डाउन आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह नौ बजकर सात मिनट से लगभग साढ़े 10 घंटे देरी से रात तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed