फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The streets of Muradganj are filled with water, making it difficult to get out.

Auraiya News: मुरादगंज की गलियों में भरा पानी, निकलना दूभर

Fri, 20 Feb 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 20 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The streets of Muradganj are filled with water, making it difficult to get out.
फोटो-23-समस्या पर रोष जताते गली में खडे़ लोग।संवाद - फोटो : अरीशा नाज।
अजीतमल। ग्राम पंचायत जगतपुर के मुरादगंज में जल निकासी न होने व प्रतिदिन नालियों की सफाई न होने से घरों का गंदा पानी रास्तों में भर रहा है। इससे लोगों को घर से निकला दूभर हो गया है।
विज्ञापन

जलभराव से सबसे ज्यादा परेशानी अयाना रोड से विमल किशोर पांडेय के मकान वाली गली के लोगों को हो रही है। बृहस्पतिवार को इस गली में रहने वाले लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने गली में खड़े होकर प्रदर्शन किया। गली के निवासी रामनरेश, गोविंद, विमल किशोर, अशेाक, अन्नू, गोपाल, राकेश, पंकज, शिवांग व तेजस आदि ने बताया कि कई बार ब्लॉक सहित तहसील में शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में एडीओ पंचायत सर्वेश कुमार दुबे ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते सफाई में समस्या आ रही है। फिर भी उक्त समस्या को संज्ञान में लेकर गली की सफाई करवाने की व्यवस्था करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत दिक्कत है
घुटनों के दर्द से चलने-फिरने में परेशानी होती है। गली में गंदा पानी भरने से वह सड़क तक नहीं पहुंच पाते हैं। इससे उन्हें बहुत दिक्कत होती है। -विमल किशोर पांडेय


कोई सुनवाई नहीं
इस समस्या की कई बार शिकायत कर चुके हैं। ब्लाॅक तथा तहसील समाधान दिवस में भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
-अंकित पोरवाल

फोटो-23-समस्या पर रोष जताते गली में खडे़ लोग।संवाद

फोटो-23-समस्या पर रोष जताते गली में खडे़ लोग।संवाद- फोटो : अरीशा नाज।

फोटो-23-समस्या पर रोष जताते गली में खडे़ लोग।संवाद

फोटो-23-समस्या पर रोष जताते गली में खडे़ लोग।संवाद- फोटो : अरीशा नाज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed