फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The streets echoed with cries of "Ya Hussain."

Auraiya News: या हुसैन की सदाओं से गूंजे रास्ते

Sat, 27 Jun 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 27 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The streets echoed with cries of "Ya Hussain."
फोटो -18- शहर में निकलता ताजियों का जुलूस। संवाद
औरैया। मुहर्रम की नौवीं तारीख पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर बृहस्पतिवार की रात ताजिया जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

शहर में इमाम चौक से बजरिया होते हुए शुरू हुआ जुलूस लेडीज मार्केट और होमगंज बाजार पहुंचा तो वहां विभिन्न चौकों के ताजियों का मिलान कराया गया। मातमी धुन के बीच या हुसैन, या हुसैन के नारों से माहौल गमगीन हो उठा।
जुलूस कृष्ण टॉकीज, शुक्लन टोला और दिल्ली दरवाजा होते हुए गुरुहाई मोहल्ले में पहुंचा। इसके बाद संजय गेट होते हुए ताजियों को जमालशाह दरगाह स्थित कर्बला ले जाया गया। मार्ग में जगह-जगह हुसैनी लंगर और शरबत का वितरण हुआ। ताजियों के दौरान प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल की तैनाती के बीच देर रात जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
विज्ञापन

फफूंद कस्बे में मोहर्रम पर देर रात गम और अकीदत के माहौल में ताजियों का जुलूस निकाला गया। विभिन्न मोहल्लों से उठे ताजिये तय मार्गों से गुजरते हुए मिलाप स्थलों पर पहुंचे। मातमी धुनों के बीच गूंजती या हुसैन और या अली की सदाओं ने माहौल को गमगीन बना दिया। मोहल्ला केशरवानी से पहले ताजिया का जुलूस शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जुबैरी, सैयद बाड़ा और भराव सहित विभिन्न मोहल्लों के ताजियों का मिलाप होता हुआ। जुलूस बर्की टोला, सब्जी मंडी, जोगियान, तिवारियान और चमनगंज तिराहे से होकर मेवातियान स्थित मिलाप स्थल पहुंचा। यहां मेवातीयान मोहल्ले के ताजिये के जुलूस से अन्य ताजिया के जुलूस का मिलाप होने के बाद मोहल्ले के सभी ताजियों का ठहराव हुआ।
नगर पंचायत ने साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था कराई, जबकि विद्युत विभाग की टीम भी निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तैनात रही। अजीतमल तहसील में अकीदत से ताजिये और मातमी जुलूस निकाले गए। सुबह तक चले इन आयोजनों में इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए मजलिसें और नौहा-ख्वानी हुई। अकीदतमंदों के लिए सबील लगाकर लंगर बांटा गया।

जुलूसों की अगुवाई जावेद कुरैशी इस्लामनगर, शरीफ खान नवीनगर, लियाकत अली इस्लामनगर और सफीक अहमद फिरोजनगर ने की। सुरक्षा के मद्देनजर सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

फोटो -18- शहर में निकलता ताजियों का जुलूस। संवाद

फोटो -18- शहर में निकलता ताजियों का जुलूस। संवाद

फोटो -18- शहर में निकलता ताजियों का जुलूस। संवाद

फोटो -18- शहर में निकलता ताजियों का जुलूस। संवाद

फोटो -18- शहर में निकलता ताजियों का जुलूस। संवाद

फोटो -18- शहर में निकलता ताजियों का जुलूस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed