फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The straw caught fire, the standing wheat crop in the field was saved.

Auraiya News: भूसे में लगी आग, खेत में खड़ी गेहूं की फसल बची

Sun, 19 Apr 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 19 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The straw caught fire, the standing wheat crop in the field was saved.
फोटो-11- खेत में खड़े अवशेष में लगी आग। स्रोत:ग्रामीण
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव छछूंद का मजरा गौतला में शनिवार को एक किसान के पांच बीघा खेत में खड़े फसल अवशेष में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, इससे आसपास खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बच गई।
विज्ञापन

गौतला निवासी जैसीराम पांच बीघा खेत में फसल अवशेष था। दोपहर के समय अचानक उसमें किसी कारण से आग लग गई। मौके पर मौजूद किसानों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और खुद भी ट्रैक्टर व पानी के संसाधनों से आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग से कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया लिया। ग्रामीणों की अनुसार आग समय रहते बुझा गई, जिससे आसपास खड़ी गेहूं की फसल बच गई। सूचना मिलते ही लेखपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed