फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The storm damaged 13 poles and 40 wires, leaving 200 villages and the city without power.

Auraiya News: आंधी से 13 खंभे, 40 तार टूटे, शहर समेत 200 गांवों की बिजली गुल

Tue, 05 May 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 05 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The storm damaged 13 poles and 40 wires, leaving 200 villages and the city without power.
फोटो-39- नहर किनारे गिरे पेड़ से क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइन। संवाद
औरैया। रविवार रात शुरू हुई तेज हवा सोमवार सुबह छह बजे आंधी में बदल गई। इसके चलते जिले में कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए। शहर से लेकर अन्य कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 13 बिजली के खंभे टूट गए।
विज्ञापन

40 स्थानों पर पेड़ों की डाल टूटकर गिरने से बिजली के तार टूट गए। इससे शहर के साथ ही करीब 200 गांवों की बिजली गुल हो गई। आंधी थमने पर लाइनमैनों की टीमें मरम्मत कार्य में जुटी। दोपहर बाद कार्य पूरा होने पर बिजली बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

औरैया शहर में गुरुहाई मोहल्ले में संकरी गली का पोल टूट गया। ऐसे में आवागमन अवरुद्ध हो गया। इसी तरह नहर पर भी एक पोल टूटा। वहीं कुछ जगह पेड़ गिरने से बिजली लाइनों के तार टूट गए। हवा की रफ्तार कम होने के बाद लाइनमैन मशीनें लेकर मरम्मत में जुटे। दोपहर एक बजे तक काम पूरा हो सका। इसके बाद बिजली बहाल की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दिबियापुर उपकेंद्र में बिजली के चार पोल टूट गए जबकि सहायल क्षेत्र के गांव दिवरी व एक अन्य गांव में दो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। 15 इंसुलेटर भी खराब हो गए। 500 मीटर केबल तहस-नहस हो गई। वहीं कुदरकोट में 33 केवी लाइन में फॉल्ट से क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही। सुबह पांच बजे गई बिजली दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद बहाल हो सकी। जनपद के 200 से ज्यादा गांवों में सोमवार को बिजली गुल रही। दोपहर बाद मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं कई गांवों में देर शाम तक भी काम चलता रहा।
कई जगह टूटे तार, एक पोल भी टूटा, रुरुगंज के 20 गांवों में गुल रही बिजली
रुरुगंज। क्षेत्र में आई तेज आंधी ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित हो गई। आंधी के चलते सराय महाजन में एक बिजली के खंभे के साथ कई जगह तार टूट गए। जिससे करीब 20 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते रुरुगंज, कुसमरा, कटरा, रुरुखुर्द, पुरवा पीताराम, पंडपुर, पुरवा गुमानी, कछपुरा, सराय महाजन, बरके पुरवा, नगला, पतु, नंदपुर, कुंवरपुर और रामनगरिया समेत अन्य गांवों में बिजली नहीं आई।
सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त खंभों और तारों को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की जा सकी। बिजली विभाग के अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया तेज आंधी के चलते कई जगह लाइन टूट गई थी। जिनको दुरुस्त कराया गया है। कुछ जगहों पर खंभे भी टूट गए हैं। दोपहर बाद बिजली बहाल करा दी गई।
-----
एरवाकटरा में टूटे दो खंभे और फफूंद में भी हुए फॉल्ट
एरवाकटरा फफूंद। एरवाकटरा क्षेत्र के समायन गांव में सोमवार सुबह तेज हवा से दो पोल टूट गए। वहीं सुबह से चल रही तेज हवा के कारण सप्लाई बंद रही। जेई कुलवंत सिंह ने बताया कि समायन गांव में टूटे पोल बदले जा रहे है। वहीं 11 केवी लाइन के किनारे लगे पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम चल रहा है।
दोपहर बाद बिजली बहाल हो सकी। आंधी के चलते फफूंद क्षेत्र में भी कई जगह फॉल्ट हुए। असेनी विद्युत स्टेशन से केशमपुर आई 33 केवी लाइन सुबह 7 बजे से बंद रही। 12 बजे हवा कम होते ही सब स्टेशन पर सप्लाई शुरू हुई। इसके बाद फफूंद कस्बे का फीडर दोपहर 1 बजे शुरू किया गया। लेकिन गांव क्षेत्र के देवरपुर, टीकमपुर, जुआ, भैंसोल फीडर हवा की वजह से चालू नहीं हो सके। दोपहर बाद बिजली बहाल हो सकी।
अटसू क्षेत्र में आठ घंटे गुल रही बिजली, लाइन ब्रेकडाउन
अटसू। कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र में सोमवार सुबह छह बजे तेज हवा के बाद बड़ी लाइन ब्रेकडाउन हो गई। उसके बाद विद्युत कर्मियों के द्वारा पेट्रोलिंग करके फॉल्ट सही किया गया। दोपहर 12 बजे विद्युत उपकेंद्र अटसू लाइट मिली। उसके बाद फीडर चेकिंग का काम शुरू हुआ। कई जगह तेज हवाओं के कारण पेड़ की टहनियों टूट कर तारों पर रख गई थी। इसके कारण देहात क्षेत्र के करीब 50 गांव की बिजली आठ घंटे बंद रही।
अवर अभियंता अमित कुमार ने बताया कि सुबह छह बजे आंधी के कारण बड़ी लाइन ब्रेकडाउन हो गई थी। दोपहर 12 बजे तक बड़ी लाइन सही हुई। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र के फीडर चेक किए गए। कई जगह पेड़ की छोटी-छोटी टहनियां तारों पर रखने के कारण लाइन बंद रही। दोपहर डेढ़ बजे सप्लाई बहाल हुई। दो फीडरों की सप्लाई शाम को बहाल हो सकी। वहीं दलेलनगर में एक बिजली का खंभा टूट जाने से बिजली बाधित रही।

-----
सोमवार सुबह आई आंधी में कई जगह बिजली के खंभे और तार टूट गए थे। जिन्हें लाइनमैनों से दुरुस्त कराया गया है। दोपहर बाद सभी जगह बिजली बहाल कराने का प्रयास किया गया है।- सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता

फोटो-39- नहर किनारे गिरे पेड़ से क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइन। संवाद

फोटो-39- नहर किनारे गिरे पेड़ से क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइन। संवाद

फोटो-39- नहर किनारे गिरे पेड़ से क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइन। संवाद

फोटो-39- नहर किनारे गिरे पेड़ से क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइन। संवाद

फोटो-39- नहर किनारे गिरे पेड़ से क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइन। संवाद

फोटो-39- नहर किनारे गिरे पेड़ से क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइन। संवाद

फोटो-39- नहर किनारे गिरे पेड़ से क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइन। संवाद

फोटो-39- नहर किनारे गिरे पेड़ से क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइन। संवाद

फोटो-39- नहर किनारे गिरे पेड़ से क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइन। संवाद

फोटो-39- नहर किनारे गिरे पेड़ से क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed