फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The storm caused power outage for 10 hours, people were in distress

Auraiya News: आंधी से 10 घंटे गुल रही बिजली, बेहाल रहे लोग

Sun, 13 Apr 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 13 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The storm caused power outage for 10 hours, people were in distress
शहर के आवास विकास कॉलोनी में बिजली के तार पर गिरी पेड़ की डाल। - फोटो : सुमेरपुर कस्बे के पावर सब स्टेशन में कार्य करते बिजली कर्मी। संवाद
औरैया। पिछले कुछ दिनों से रात में आने वाली आंधी से बिजली सेवा धड़ाम हो गई है। शुक्रवार की रात की ही तरह शनिवार की देर रात भी धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी से मौसम बदल गया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीण इलाकों और शहर में ही कई जगह आंधी के बाद ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आने से बिजली पूरी रात गायब रही। करीब 10 घंटे बाद रविवार की सुबह मरम्मत के बाद सप्लाई बहाल हो सकी। आवास विकास काॅलोनी में 14 घंटे बिजली ठप रही।
विज्ञापन

चार दिन पहले मंगलवार की रात आंधी आने के बाद शुक्रवार की रात और अब शनिवार की रात मौसम तेजी से बदला। रात एक बजे के बाद पहले बादल गरजे, उसके बाद धूल भरी आंधी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कई जगह पेड़ की डाल टूटकर बिजली लाइन पर गिर पड़ी। शहर में ही आवास विकास काॅलोनी में पानी की टंकी वाले पार्क में खड़े पीपल के पेड़ की डाल बिजली लाइन पर गिरी, इससे बिजली के दो खंभे तिरछे हुए और सप्लाई भी बाधित हो गई।
एलआईसी मार्ग के पास एक बिजली का खंभा टूट गया। लोगों की सूचना पर जेई अजय पांडेय ने बिजलीकर्मियों को भेजकर पहले पेड़ की डाल हटवाई, उसके बाद फॉल्ट को सही करवाया गया। उसके बाद ही सप्लाई बहाल हो सकी।
इससे आवास विकास और उसके आसपास के इलाके में करीब 14 घंटे तक बिजली सेवा ठप रही। जालौन रोड पर जानकी वाटिका के सामने रखे ट्रांसफार्मर में खराबी आई। वहां ट्राॅली ट्रांसफार्मर की मदद से सप्लाई बहाल की जा सकी।


कंचौसी के आसपास के 50 गांवों की बिजली गायब

कंचौसी। शनिवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली सप्लाई बेपटरी हो गई। इसका असर रविवार को भी रहा। आधे कंचौसी नगर से ज्यादा स्थानों की बिजली पूरी तरह ठप रही। रविवार दोपहर तक बिजली कर्मी फाॅल्ट दूर करने में जुटे रहे। क्षेत्र के करीब 50 गांव की बिजली सेवा पूरे दिन बाधित रही।
दो दिन से कंचौसी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था खराब चल रही है। शनिवार रात फिर से आंधी और बारिश शुरू हो गई। तेज हवा चलने के कारण पेड़ और उसकी टहनी टूटकर तारों पर गिर गई। पूरी रात उपभोक्ताओं को जागकर काटनी पड़ी जिससे उनकी दिनचर्या पर भी असर पड़ा। सुबह लोग पानी और मोबाइल चार्ज करने के लिए परेशान दिखे।
आंधी और बारिश के कारण असेनी पावर से जुड़े बिहारीपुर उपकेंद्र व नौगवा फीडर की सप्लाई बाधित रही। वहीं कंचौसी पावर हाउस की मेन लाइन में फॉल्ट होने से पूरी रात बिजली ठप रही।
इससे अमरपुर, विजई पुरवा, सुंदरपुर, मधवापुर, मढ़नई, मुरलीपुरवा, चमरोआ, घसापुरवा, रोशनपुर, बिनपुरापुर, जमौली, कंचौसी गांव, शाहपुर, चंद्रपुर, पुरवा महिपाल, बट्टाहा, हरतौली, सुखमंपुर, प्रसाद पुरवा, बिहारीपुर, महाराणा प्रताप नगर, आंबेडकर नगर, गांधी नगर, वंश नगर, दर्शन कनक नगर, अशोक सम्राट नगर, मुखर्जी नगर सहित 50 गांवों की बिजली सेवा ठप रही।

जेई सतीश जायसवाल ने बताया तेज आधी के कारण बिजली के पोल टूटने से समस्या हुई। कर्मचारी काम कर रहे हैं। फॉल्ट दुरुस्त होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed