Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The state-of-the-art gym, built at a cost of Rs 1.06 crore, is unable to find a trainer.

Auraiya News: 1.06 कराेड़ से बने अत्याधुनिक जिम को नहीं मिल पा रहा प्रशिक्षण देने वाला

Mon, 29 Dec 2025 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
The state-of-the-art gym, built at a cost of Rs 1.06 crore, is unable to find a trainer.
फोटो-01- स्पोर्ट्स स्टेडियम। संवाद
हरदोई। शासन ने भले ही खिलाड़ियों को तराशने के लिए तमाम प्रयास किए हों बावजूद इसके जिले में खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं से जूझना पड़ रहा है। मैदान है, संसाधन भी जुटाए गए लेकिन तमाम खेलों में प्रशिक्षक ही नहीं हैं। स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बजट का अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए स्टेडियम में 1.06 करोड़ रुपये खर्च कर अत्याधुनिक जिम भी बनाया गया है। 26 मई को जिम का उद्घाटन भी किया जा चुका है सात माह बीत चुके हैं लेकिन अभी तक जिम में प्रशिक्षक की नियुक्ति नहींं हुई। कुछ एक युवा स्वयं से कसरत करने जाते हैं लेकिन प्रशिक्षक न होने से अब उनका भी मोह भंग होता जा रहा है। सीमित संसाधनों के अभाव के बावजूद जिले के तमाम खिलाड़ियों ने पूरे देश में परचम लहराकर जिले का नाम रोशन किया है। इनमें क्रिकेट, फुटबॉल और वेटलिफ्टिंग में खिलाड़ियों ने पदक तक जीते हैं।
विज्ञापन



बैठक तक सीमित रह गई जिम प्रशिक्षक की नियुक्ति
हरदोई। स्टेडियम में बनाए गए अत्याधुनिक जिम में प्रशिक्षक की नियुक्ति के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा की बैठक बीती सात जुलाई को हुई थी। बैठक में जिम ट्रेनर की नियुक्ति प्रतिमाह एक शुल्क निर्धारित कर रखने की बात हुई थी। इसके आधार पर एक स्ववित्त पोषित जिम ट्रेनर की नियुक्ति की गई लेकिन अब वह भी नहीं है। खेल निदेशालय से एक स्थायी प्रशिक्षक की नियुक्ति न होने से अब खिलाड़ियों ने जिम से दूरी बना रखी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन



कम किया गया जिम का मासिक शुल्क
हरदोई। अत्याधुनिक जिम को बेहतर ढंग से संचालित कराने के लिए जिम का मासिक शुल्क भी कम कर दिया गया है। उद्घाटन के दौरान मासिक शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया लेकिन अब जिलाधिकारी ने मासिक शुल्क को कम करके 500 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। जिम का संचालन सुबह छह से 10 बजे और शाम को चार से नौ बजे तक कराया जा रहा है लेकिन खिलाड़ी और युवा कम पहुंच रहे हैं। (संवाद)


सात खेलों में खिलाड़ी बिना प्रशिक्षक कर रहे अभ्यास
हरदोई। सीतापुर रोड स्थित स्टेडियम ने अब तक कई खिलाड़ियों को एक मुकाम दिया है लेकिन पिछले कई सालों से यहां तमाम खेलों के कोचों का अभाव है। जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा जूडो की खिलाड़ी हैं इसलिए वह सिर्फ जूडो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे पा रही हैं। वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल और क्रिकेट आदि खेलों के लिए आज भी कोच नहीं हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी का कहना है कि कोच के लिए प्रयास जारी हैं। निदेशालय ने भी रिक्तियां जारी की हैं। (संवाद)



जिले की 50 लाख की आबादी को नहीं मिला आधुनिक स्टेडियम
हरदोई। करीब 50 लाख की आबादी वाले जिले के युवाओं को अभी तक सुविधा संपन्न स्टेडियम नहीं मिला है। स्टेडियम के लिए पर्याप्त बजट नहीं है। बरसात के आसपास घास काटने के लिए भी बजट कम पड़ जाता है और बहुउद्देशिय बैडमिंटन हाॅल की मरम्मत तक नहीं हो पा रही है। खिलाड़ियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था का अभाव है साथ ही डॉरमेट्री भी खस्ताहाल हो चुकी है। इसकी मरम्मत को लेकर भी न तो खेल निदेशालय प्रयास कर रहा है और न ही जिला प्रशासन। बिजली की समस्या भी आए दिन रहती है। अंडरग्राउंड केबल न होने से तार तोड़ दिए जाते हैं। बंदरों के उत्पात से भी खिलाड़ी सही ढंग से अभ्यास नहीं कर पाते हैं। (संवाद)


कोच मिले तो निखरे प्रतिभाएं
हरदोई। जिले में क्रिकेट, कबड्डी और बैडमिंटन को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह रहता है। क्रिकेट के कोच न होने से युवा निजी एकेडमी में अभ्यास करते हैं। कबड्डी और बैडमिंटन कोच न होने से मायूस होना पड़ता है। बैडमिंटन कोच की नियुक्ति पर जोर दिया गया था लेकिन कोच ने ज्वाइन ही नहीं किया। एक बार फिर प्रयास किया जा रहा है। जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा ने बताया कि कबड्डी में भी कोच मिले तो प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिले। (संवाद)



क्रिकेट, फुटबॉल और पावर लिफ्टिंग में कमाया नाम
हरदोई। सीमित संसाधनों के अभाव के बावजूद जिले के तमाम खिलाड़ियों ने अपना और जिले का नाम रोशन किया है। फुटबॉल के लिए तो कोच की नियुक्ति है लेकिन क्रिकेट और पावर लिफ्टिंग में कोच नियुक्त नहीं है। निजी स्तर पर खिलाड़ी अभ्यास कर प्रदेश व देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। (संवाद)



-शहर के आशानगर निवासी अमित यादव ने क्रिकेट में नाम कमाया है। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश की टीम की तरफ से देश भर में क्रिकेट खेला है। उन्हें अरुणाचल टीम की तरफ से बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में विजय हजारे ट्रॉफी में प्रदर्शन दिखाने का मौका मिला। हाल ही में उन्होंने रणजी ट्रॉफी भी खेली।



-फुटबाल के प्रति बचपन से लगाव ने महोलिया शिवपार निवासी कृष्णेन मिश्रा को उनके मुकाम तक पहुंचाया है। फुटबॉल की नेशनल प्रतियोगिता में उन्होंने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया और मैच भी जिताया। वह आज भी अपने खेल को बेहतर बना रहे हैं। कृष्णेन ने बताया कि उनका सपना है कि वह भारत की टीम में भी स्थान पक्का करें और अपने जिले और माता-पिता का नाम रोशन करें।



-गंगटोक में आयोजित राष्ट्रीय स्टेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अंजली कनौजिया ने पूरे देश में जिले का नाम रोशन किया है। स्टेडियम में कोच और संसाधन के अभाव में उन्होंने शंकर व्यायामशाला में कोच पूनम तिवारी से प्रशिक्षण लिया और प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। वह आगे भी तैयारी कर रही हैं ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान बना सकें।




खेलों में कोचों की कमी को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। इसी साल खेलो इंडिया से हॉकी कोच और एथलेटिक्स कोच की नियुक्ति की गई है। लगातार प्रयास किया जा रहा है कि निदेशालय से भी रिक्तियां निकाली जाएं। नियुक्ति होने के बाद उम्मीद है कि कुछ खेलों में कोच मिल जाएंगे। -मंजू शर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी, हरदोई

फोटो-01- स्पोर्ट्स स्टेडियम। संवाद

फोटो-01- स्पोर्ट्स स्टेडियम। संवाद

फोटो-01- स्पोर्ट्स स्टेडियम। संवाद

फोटो-01- स्पोर्ट्स स्टेडियम। संवाद

फोटो-01- स्पोर्ट्स स्टेडियम। संवाद

फोटो-01- स्पोर्ट्स स्टेडियम। संवाद

फोटो-01- स्पोर्ट्स स्टेडियम। संवाद

फोटो-01- स्पोर्ट्स स्टेडियम। संवाद

फोटो-01- स्पोर्ट्स स्टेडियम। संवाद

फोटो-01- स्पोर्ट्स स्टेडियम। संवाद

फोटो-01- स्पोर्ट्स स्टेडियम। संवाद

फोटो-01- स्पोर्ट्स स्टेडियम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed