फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The specifics told through training on the topic Happy Classroom

Auraiya News: हैप्पी क्लासरूम विषय पर प्रशिक्षण के माध्यम से बताई बारीकियां

Fri, 28 Jul 2023 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
The specifics told through training on the topic Happy Classroom
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। दिबियापुर स्थित पीबीआरपी अकादमी के सभागार में हैप्पी क्लास रूम विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीबीएसई की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कई विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर रिसोर्स पर्सन सुजाय चक्रवर्ती और स्कूल के प्रधानाचार्य सौरव कश्यप ने पुष्प अर्पित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान रिसोर्स पर्सन ने कक्षा के माहौल को सकारात्मक व रोचक बनाने के लिए अपने ज्ञान, कौशल और अनुभव से रोचक बनाने के गुर बताए। साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अध्यापकों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अध्यापकों की शिक्षण शैली में नवीनीकरण का होना अत्यंत अनिवार्य है। इस शिक्षण कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य सौरव कश्यप ने विशेषज्ञों का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही स्कूल प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रशिक्षणमें पीबीआरपी दिबियापुर, पीबीआरपी मुरादगंज, सुदिति ग्लोबल अकादमी औरैया, सेंट फ्रांसिस औरैया, पुलिस मॉडर्न स्कूल इटावा, सेंट जोसेफ दिबियापुर, सेंट पॉल कन्नौज, शेमफोर्ड औरैया आदि स्कूल के अध्यापकों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed