फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The spark from the stove fire in the thatch

चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में लगी आग

Wed, 24 Feb 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 24 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
The spark from the stove fire in the thatch
दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढिकियापुर जोगी डेरा में चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर गृहस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पाकर मौके तहसीलदार व लेखपाल ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन



क्षेत्र के ग्राम ढिकियापुर जोगी डेरा निवासी कन्हैया की पत्नी राधा देवी घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कन्हैया की पिछले कई दिनों से तबियत खराब होने के कारण वह आग की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने आनन-फानन कन्हैया को घर से बाहर निकाला तब तक कन्हैया काफी झुलसा चुका था। पुलिस ने घायल कन्हैया को जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना से कन्हैया की गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। कन्हैया की पत्नी राधा देवी ने बताया कि करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पर बिधूना नायब तहसीलदार प्रेमचंद पांडेय व लेखपाल रमाकांत अवस्थी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से हजारों का माल राख
सहार(औरैया)। बेला थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्वा रावत में बुधवार को अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने थाने में मामले की तहरीर दी है। पुर्वा रावत निवासी अमर सिंह दोहरे पुत्र पातीराम अपने परिवार के सदस्यों समेत घर में बैठे हुए थे। उसी दौरान घर में अचानक आग लग गई।


देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगी देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों संग मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी की घटना में एक मवेशी समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। पीड़ित ने थाने में मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed