फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The sister-in-law of the village head injured in a road accident died

Auraiya News: सड़क हादसे में घायल ग्राम प्रधान की देवरानी ने तोड़ा दम

Fri, 18 Apr 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 18 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The sister-in-law of the village head injured in a road accident died
रामबेटी शाक्य। - फोटो : रामबेटी शाक्य।
एरवाकटरा। सैफई से वापस गांव आते समय तुर्कपुर-यासीन की ग्राम प्रधान की देवरानी रास्ते में सड़क हादसे में जख्मी हो गई थीं। उन्हें इलाज के लिए सैफई रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान गुरुवार की रात महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


एरवाकटरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुर्कपुर यासीन की ग्राम प्रधान सोनी शाक्य हैं। उनकी देवरानी रामबेटी शाक्य (30) अपने पति भूपेंद्र शाक्य के साथ बाइक से सैफई गई थीं। वहां उनकी एक जेठानी सोनी शाक्य प्रसव के बाद भर्ती थीं।
विज्ञापन

पति के साथ बाइक पर वापसी के दौरान रास्ते में रामबेटी बाइक से गिर गईं। उनके सिर में गंभीर चोट आई। पति भूपेंद्र ने इलाज के लिए सैफई में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात रामबेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम उनका शव तुर्कपुर यासीन लाते ही गांव में शोक छा गया। रामबेटी अपने पीछे दो पुत्रों आठ वर्ष के हर्ष वह छह वर्ष के सैम को छोड़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed