फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The showpiece was the Nagar Panchayat overhead

शोपीस साबित हुआ नगर पंचायत का ओवर हेड

Sat, 30 May 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 30 May 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
The showpiece was the Nagar Panchayat overhead

अटसू नगर पंचायत का ओवर हेड चालू न होने से भीषण गर्मी में नगर पंचायतवासियों को पेयजल की परेशानी हो रही है। नगर के वार्ड आर्यनगर, रामनगर, गांधी नगर में लोगों को सर्वाधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शोपीस बने ओवरहेड को शीघ्र ठीक कराए जाने की मांग की है।

विज्ञापन




शासन से नगरीय क्षेत्र के लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए 500 किलो लीटर की नई पानी की टंकी बनवाई गई थी, लेकिन इस पानी की टंकी से अभी तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। इसके चलते नगर पंचायत के लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन




नगर के आलोक अवस्थी, गोपाल उपाध्याय, शिव प्रकाश, सहदेव राजपूत आदि ने बताया कि इस ओवर हेड के चालू न होने से आर्य नगर, रामनगर व गांधी नगर में सर्वाधिक पेयजल की किल्लत है। नगर पंचायत से शीघ्र खराबी को दूर को टंकी को शुरू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट- ओवर हेड में किसी प्रकार की कमी है तो उसे तत्काल दूर कराएं, जिससे किसी को पेयजल की समस्या से जूझना न पड़े। - राजकुमार राजपूत (पूर्व चेयरमैन)



कोट- नए ओवर हेड से जब पानी की सप्लाई चालू की जाती है तो पाइप लाइन से लीकेज शुरू हो जाता है। लीकेज पाइप लाइन में फाल्ट को ढूंढने को कहा गया है। शीघ्र ही फाल्ट दूर कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। -राममूर्ति (चेयरमैन, नगर पंचायत)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed