फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The seven day ultimatum has ended, now the bulldozer can roar any time.

Auraiya News: सात दिन के अल्टीमेटम का समय समाप्त, अब कभी भी गरज सकता है बुलडोजर

Tue, 10 Sep 2024 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
The seven day ultimatum has ended, now the bulldozer can roar any time.
औरैया। दिबियापुर कस्बा के नहर बाजार की सिंचाई विभाग की जमीन पर 70 लोगों के मकानों व दुकानों पर बीते दो सितंबर को नोटिस चस्पा करते हुए सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया। जिसमें निर्धारित समय सीमा के अंदर कब्जा हटा लेने की चेतावनी दी गई थी। ऐसे में नौ सितंबर की डेड लाइन खत्म होने के बाद अब प्रशासन का बुलडोजर कभी भी गरज सकता है।
विज्ञापन

दो सितंबर को दिबियापुर कस्बा के नहर बाजार के 70 मकानों व दुकानों में सिंचाई विभाग की ओर से नोटिस चस्पा किया गया था। जिसके तहत सभी लोगों को अपनी दुकानें और मकानों को नौ सितंबर तक खाली कर विस्थापित कर लेने के लिए चेताया गया। अन्यथा की स्थिति में बुलडोजर से गिराए जाने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को अल्टीमेटम का अंतिम दिन था। ऐसे में अब कभी भी प्रशासन का बुलडोजर चल सकता है। इसके लिए विभागीय स्तर पर पूर्व की तरह तैयारी भी कर ली गई है। बता दें कि पिछले दिनों नहर बाजार में सपा सांसद जितेंद्र दोहरे, विधायक प्रदीप यादव ने भ्रमण किया था। इससे पहले प्रशासन से बेघर होने जा रहे लोगों के पक्ष में कम से कम नुकसान करने व बेघर हो रहे लोगों को मकान, दुकान देने की वार्ता भी की थी। हालांकि कोर्ट के आदेश के चलते मामले में राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध निर्माण ढहाने के क्रम में पहले चरण में 45 मकानों को पहले ही तोड़ दिया गया था। अब 70 मकानों व दुकानों की बारी है। एडीएम महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अभी स्थानीय लोगों के साथ बैठक की जानी है। जिसके बाद आगे कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed