फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The scorching sun is hitting the skin

Auraiya News: तेज धूप का वार कर रहा त्वचा पर प्रहार

Sun, 26 May 2024 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
The scorching sun is hitting the skin
बेला। तेज धूप लोगों की त्वचा को नुकसान पहुंचा रही है। तेज धूप से ऊपरी परत जल रही है, इससे जलन, खुजली से बुरा हाल है। सफेद, लाल चकत्ते के साथ लोगों को सोरायसिस की भी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही लोग लू लगने, बुखार व पेट संबंधी बीमारियों की चपेट में भी आ रहे है।
विज्ञापन


जिले की सीएचसी, पीएचसी से लेकर जिला अस्पतालों में इन दिनों काफी संख्या में मरीज त्वचा रोग से संबंधित पहुंच रहे हैं। महिलाओं में त्वचा से संबंधित समस्या अधिक आ रही है। इसमें सबसे ज्यादा सन बर्न के रहते हैं। शरीर का खुले हुए हिस्से जैसे हाथ, गर्दन, चेहरे पर सबसे ज्यादा परेशानी देखी जा रही है। इनमें धूप में काम करने वालों और महिलाओं की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

कई मरीजों के शरीर पर लाल-सफेद चकत्ते भी देखे जा रहे हैं। पानी की कमी के कारण त्वचा शुष्क हो रही है। चर्म रोग विशेषज्ञ व सीएमओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया मरीजों के बगल और जांघ के आसपास फंगल इंफेक्शन भी हो रहा है। सोरायसिस की परेशानी भी हो रही है। ओपीडी में गर्मी से बेचैनी बढ़ने, बुखार, इंफेक्शन से पेट संबंधी रोग, लू लगने आदि के मरीज ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में बिना बचाव के बाहर निकलने और खान-पान में लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। लोगों को जरूरत पड़ने पर ही धूप में निकलना चाहिए। इस दौरान सिर व चेहरे को गमछे से ढक कर चलें। साथ ही धूप से वापस आने के तुरंत बाद ठंडी चीजों का सेवन न करें। तली, चिकने खानपान से परहेज करना चाहिए।

--------------------

ये बरतें सावधानियां

- पानी की कमी न होने दें, पांच से आठ लीटर पानी पीएं।

- बाहर जाते वक्त चेहरा ढककर रखें, आंखों पर चश्मा लगाएं।

- संतरा, तरबूज, खरबूज, ककड़ी, खीरा खूब खाएं।

- ग्लूकोज डालकर पानी पीएं या फिर नमक-चीनी डाल सकते हैं।

- सूती कपड़े और ढीले कपड़े पहनें

- फील्ड वर्क करने वाले सुबह-शाम अच्छी तरह से नहाएं।

- धूप में खाली पेट बाहर न जाएं।

- हल्का भोजन करें। भोजन में दही को शामिल करना चाहिए।

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed